इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ की बहाली के लिए आठ सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया गया है। डीएसडब्लयू प्रो. आरके सिंह को इस कमेटी का संयोजक बनाया गया है। यह कमेटी छात्रसंघ के स्वरूप पर विचार करेगी और रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके बाद एक वृहद कमेटी के पास रिपोर्ट भेजी जाएगी और फिर वहां से छात्रसंघ बहाली का प्रस्ताव कार्य परिषद में रखा जाएगा।
2 of 4
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
- फोटो : Getty
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पिछले साल हुई एकेडमिक कौंसिल और कार्य परिषद की बैठक में छात्रसंघ को समाप्त कर छात्र परिषद के गठन का निर्णय लिया या था, जिसका जबर्दस्त विरोध हुआ और विश्वविद्यालय में छात्र परिषद का गठन नहीं हो सका। पूर्व कुलपति प्रो. हांगलू के जाने के बाद छात्रसंघ बहाली की मांग ने तेजी पकड़ी और पिछले दिनों हुई एकेडमिक कौंसिल की बैठक में छात्रसंघ की बहाली के लिए कमेटी के गठन कर निर्णय लिया गया। कुलपति ने आठ सदस्यीय कमेटी बना दी है।
इस कमेटी में डीन आर्ट्स प्रो. रंजना बाजपेयी, डीन कॉमर्स प्रो. एके मुखर्जी, डीन लॉ प्रो. आरके चौबे, डीन साइंस प्रो. शेखर श्रीवास्तव, चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरके उपाध्याय, अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो. पीके घोष, इलेक्ट्रॉनिक एंड कंप्युनिकेशन डिपार्टमेंट के प्रो. राजीव सिंह और डीएसडब्लयू प्रो. केपी सिंह को शामिल किया गया है। कमेटी के गठन के बाद छात्रसंघ बहाली की प्रक्रिया में तेजी आएगी। कुलपति प्रो. आरआर तिवारी पहले ही कह चुके हैं कि इस कमेटी के सुझाव एक वृहद कमेटी के समक्ष रखे जाएंगे और इसके बाद मामला कार्य परिषद में जाएगा।
4 of 4
allahabad university
- फोटो : प्रयागराज
इविवि में छात्रसंघ की बहाली के लिए आठ सदस्यीय कमेटी का गठन होने के बाद छात्रों ने बृहस्पतिवार को चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरके उपाध्याय का ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने मांग की कि कमेटी की बैठक जल्द कराई जाए। चीफ प्रॉक्टर ने छात्रों को आश्वासन दिया कि बैठक शीघ्र कराई जाएगी। ज्ञापन देने वालों में अजय यादव सम्राट, शिव बली यादव, मोहम्मद जैद, गोलू पासवान, अंकित कुमार, अंकित प्रतिहार, विजय कांत, आदेश यादव, सरवन यादव, रजनीश, आदित्य कुमार, कपिल आदि शामिल रहे।