फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे और करेली में हत्या के बाद तनाव को देखते हुए प्रशासन सतर्क

Tue, 07 Apr 2020 11:59 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 07 Apr 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Administration cautious in view of increasing danger of corona virus in Prayagraj and tension after killing in Kareli
Police officers following people in Nakhaskohana area following lockdown. - फोटो : prayagraj

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे और करेली में एक युवक की हत्या के बाद तनाव को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। लॉकडाउन का पालन सुनिश्चित करने तथा सौहार्द बनाए रखने के लिए अफसरों ने प्रबुद्धजनों तथा धर्मगुरुओं से मदद मांगी है। साथ ही मोहल्लेवार तथा प्रमुख चौराहों पर चौपाल के आयोजन की रणनीति बनाई गई है। इन चौपालों में सहयोग की अपील के साथ लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती का संदेश दिया जाएगा। इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। 

Administration cautious in view of increasing danger of corona virus in Prayagraj and tension after killing in Kareli
In Colonelganj, many people stood nearby even after being asked to distance the meeting meeting for awareness. - फोटो : prayagraj

अभियान में क्षेत्र के प्रमुख लोगों एवं धर्मगुरुओं के साथ संदिग्धों की भी सूची तथा उनके डिटेल तैयार किए जा रहे हैं। यह संदेश लोगों तक पहुंचाने के लिए एसीएम, एसडीएम तथा सीओ की अगुवाई में थानेवार टीम बनाई गई है। पिछले दिनों हत्या तथा अन्य घटनाओं के कारण तनाव बढ़ गया है। इसके अलावा कोरोना का एक केस पॉजिटिव आने के बाद खतरा भी बढ़ गया है।

Administration cautious in view of increasing danger of corona virus in Prayagraj and tension after killing in Kareli
Officers meeting with citizens for peace and harmony. - फोटो : prayagraj

इसके विपरीत महीने का पहला सप्ताह होने तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की वजह से बैंकों में भीड़ बढ़ गई है। इसके अलावा खासतौर पर, गलियों में लाकडाउन के उल्लंघन की ज्यादा शिकायतें हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में लोगों को जागरूक करने के लिए चौपालों और बैठकों की शुरुआत की गई है। अफसरों का स्पष्ट करना है कि कहना है कि  संक्रमण का खतरा बना हुआ है। इसलिए लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Administration cautious in view of increasing danger of corona virus in Prayagraj and tension after killing in Kareli
A meeting was held in Daraganj on Tuesday to make Lockdown more effective. - फोटो : prayagraj

पुलिस ने भांजी लाठी, सीओ ने किया हस्तक्षेप

लाकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती का असर मंगलवार को दिखा। आनंद भवन के सामने ठेलिया वालों तथा अन्य दुकानों के सामने काफी भीड़ रही। इस पर पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी। दुकानदारों तथा स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत थाने में की। इस पर पहुंचे सीओ ने क्षेत्रीय लोगों से वार्ता की। कहा कि आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलेंगी, लेकिन भीड़ नहीं जुटनी चाहिए। उन्होंने ठेलिया वालों को भी दूर-दूर खड़ा होने तथा भीड़ न लगाने की हिदायत दी।

इसी तरह से जगराम चौराहा पर शाम को एक ही स्थान पर चार ठेलिया वाले तथा कई अन्य लोग खड़े थे। निरीक्षण पर निकली पुलिस ने लाठी भांजकर उन्हें हटाया। इसके बाद चौराहे पर इधर-उधर खड़े लोग भी वापस हो गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed