फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज में कोरोना के बढ़ते खतरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, जंक्शन पर चला अभियान

Thu, 05 Mar 2020 01:08 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 05 Mar 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
Administration alert on rising danger of corona in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कोराना वायरस के बढ़ते खतरे को लेकर जिला प्रशासन एलर्ट कर दिया गया है। इससे बचाव के लिए प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। बृहस्पतिवार को शासन की ओर से वीडियो कांफ्रेंसिंग की जाएगी, जिसमें सभी जिलों के सीएमओ तथा अन्य संबंधित विभाग के अफसर मौजूद रहेंगे।


प्रशासन की ओर से कार्टून और चित्रों से युक्त एडवाइजरी जारी की गई है। ताकि, लोगों को आसानी से समझ में आ सके।

इसमें बेवजह एकत्रित न होने, खाने से पहले हाथ साबुन से धोने, छींक रहे हैं तो ध्यान रहे कि दो मीटर की दूरी तक कोई न हो समेत अनेक जानकारी दी गई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व तथा प्रभारी प्राकृतिक आपदा मामले मार्तंड प्रताप सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य तथा अन्य विभाग के अफसरों को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Administration alert on rising danger of corona in Prayagraj
कोरोनावायरस - फोटो : self

जंक्शन पर कोरोना वायरस को लेकर चला अभियान


प्रयागराज जंक्शन पर बुधवार को कोरोना वायरस को लेकर जन जागरूकता अभियान चला। इस दौरान सीनियर डीसीएम संचित त्यागी, स्टेशन निदेशक अनुपम सक्सेना द्वारा कर्मचारियों को कोरोना वायरस से बचाव के तरीकों के बारे में बताया गया। बताया गया कि कुछ भी खाने से पहले साबुन एवं पानी से हाथ अच्छी तरह से साफ करें।  खांसने और छींकने पर कपड़े से नाक और मुंह को ढके।

 

ठंड या फ्लू  जैसे लक्षण किसी भी व्यक्ति में दिखे तो उससे दूर रहे।  कर्मचारियों को यह भी बताया गया कि कोरोना वायरस से डरने की जरुरत नहीं है। इसके संक्रमण से बचने के लिए एहतियात ही सबसे अच्छा उपाय है। कोरोना वायरस पर विस्तृत जानकारी हेतु कर्मचारियों में पंफलेट भी बांटे गए। इस अवसर पर स्टेशन मैनेजर दिलीप ठाकुर आदि रेलकर्मचारी मौजूद रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed