{"_id":"6673ae2cb1cd18f12004592c","slug":"tension-in-aligarh-mention-of-mob-violence-in-case-increased-anxiety-of-officers-2024-06-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ बवाल: मुकदमे में इस शब्द के जिक्र ने बढ़ाई बेचैनी, अफसरों के छूटे पसीने; तहरीर वायरल होते ही भाजपाई दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ बवाल: मुकदमे में इस शब्द के जिक्र ने बढ़ाई बेचैनी, अफसरों के छूटे पसीने; तहरीर वायरल होते ही भाजपाई दंग
Thu, 20 Jun 2024 11:04 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 20 Jun 2024 11:04 AM IST
विज्ञापन
Tension in Aligarh
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के मामू भांजा प्रकरण के मुख्य मुकदमे में भीड़ हिंसा शब्द के प्रयोग ने अफसरों की बेचैनी बढ़ा दी है। दिन भर बवाल थामने में लगे रहे अफसरान शायद इस शब्द को समझ ही नहीं पाए। जब मुकदमे की कॉपी थाने से बाहर आई और मीडिया तक पहुंची तो मुख्यालय तक हल्ला मच गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बाद में अधिकारी और भाजपा के कुछ बड़े नेता इस शब्द को तरह तरह से परिभाषित करने लगे। कुछ ने तो यहां तक कहा कि भीड़ हिंसा जैसा कोई शब्द मुकदमे में है ही नहीं।
Tension in Aligarh
- फोटो : अमर उजाला
सपा वालों ने खूब किया प्रचारित, अफसरों के छूटे पसीने
मंगलवार रात मामू भांजा इलाके में हुई घटना के बाद से सपा-बसपा के नेता पीड़ित परिवार के साथ सक्रिय हो गए थे। रात में ही मुकदमा, गिरफ्तारी की शर्त पुरजोर ढंग से रखी गई। पुलिस अधिकारी भी तत्काल तहरीर लेकर मुकदमे व गिरफ्तारी पर सहमत हो गए।
मंगलवार रात मामू भांजा इलाके में हुई घटना के बाद से सपा-बसपा के नेता पीड़ित परिवार के साथ सक्रिय हो गए थे। रात में ही मुकदमा, गिरफ्तारी की शर्त पुरजोर ढंग से रखी गई। पुलिस अधिकारी भी तत्काल तहरीर लेकर मुकदमे व गिरफ्तारी पर सहमत हो गए।
Tension in Aligarh
- फोटो : अमर उजाला
बस फिर क्या था, सपा के वरिष्ठ नेताओं की निगरानी में मुकदमे की तहरीर लिखी गई और तहरीर में भीड़ हिंसा का जिक्र किया गया। पुलिस अधिकारी भी शायद जल्दबाजी में तहरीर को सही से नहीं पढ़ सके और सीसीटीएनएस पर मुकदमा दर्ज कर चढ़ा दिया गया। यही सपा का इस पूरे प्रकरण में तुरप का इक्का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tension in Aligarh
- फोटो : अमर उजाला
मुकदमे की तहरीर वायरल होते ही दंग रह गए भाजपाई
ये बात तो सुबह ही साफ हो गई थी कि इस घटना में शामिल नामजद आरोपियों में अंकित वार्ष्णेय का भाई हर्ष भाजपा महावीर गंज मंडल का उपाध्यक्ष है। खुद मंडल अध्यक्ष गौरी आर्य ने इस बात की पुष्टि की है। इससे पिछली मंडल कमेटी में भी हर्ष उपाध्यक्ष ही था। पहले तो भाजपाई इस बात पर जोर देते रहे कि वीडियो में हर्ष का भाई अंकित मारपीट करते नहीं दिख रहा है।
ये बात तो सुबह ही साफ हो गई थी कि इस घटना में शामिल नामजद आरोपियों में अंकित वार्ष्णेय का भाई हर्ष भाजपा महावीर गंज मंडल का उपाध्यक्ष है। खुद मंडल अध्यक्ष गौरी आर्य ने इस बात की पुष्टि की है। इससे पिछली मंडल कमेटी में भी हर्ष उपाध्यक्ष ही था। पहले तो भाजपाई इस बात पर जोर देते रहे कि वीडियो में हर्ष का भाई अंकित मारपीट करते नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
Tension in Aligarh
- फोटो : अमर उजाला
वह सिर्फ खड़ा है। इसलिए उसे हत्या के अपराध में जेल भेजना मुनासिब नहीं है। इस पर दोपहर तक एसएसपी यही कहते रहे कि जांच के आधार पर जो तथ्य सामने आएगा, उसी अनुसार कार्रवाई होगी। मगर शाम को जब इस मुकदमे की तहरीर वायरल हुई तो भाजपाई दंग रह गए। इसके बाद मैनेजमेंट शुरू हुआ।