फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: धड़ से अलग किया तमन्ना का सिर...बाप-सौतेली मां और नाना ने इस वजह से मारा; बहुत समझाया लेकिन वो नहीं मानी

Wed, 13 Aug 2025 10:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 13 Aug 2025 10:04 AM IST
सार

हाथरस में प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी बेटी की परिवार ने हत्या कर दी। हत्या के बाद धड़ और सिर अलग-अलग फेंके। पुलिस ने पिता-सौतेली मां और नाना गिरफ्तार कर लिया है। पिता ने कहा कि बेटी दो दफा प्रेमी के साथ घर से जा चुकी थी।

विज्ञापन
Hathras Murder Daughter killed for insisting on marrying her lover father step mother and maternal grandfather
hathras murder - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी युवती की हत्या कर दी गई। पुलिस ने युवती के पिता, सौतेली मां और नाना को गिरफ्तार करके घटना का खुलासा किया है। 

गिरफ्तार पिता ने पुलिस को बताया कि वह एक युवक से शादी करना चाहती थी जिसका चाल-चलन ठीक नहीं था। परिवार वालों ने उसे बहुत समझाया मगर नहीं मानी। वह उसके साथ दो दफा घर से जा चुकी थी। बिरादरी में बदनामी हो रही थी इसलिए उसे मार डाला।
Hathras Murder Daughter killed for insisting on marrying her lover father step mother and maternal grandfather
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपियों को मंगलवार सुबह सलेमपुर बंवा से गिरफ्तार किया गया। सादाबाद के गांव बहरदोई में खेतों से होकर जा रहे रजबहे में दो दिन पहले 10 अगस्त को एक युवती का बोरे में बंद धड़ मिला था। कुछ ही दूरी पर उसका सिर भी मिल गया था। 

Hathras Murder Daughter killed for insisting on marrying her lover father step mother and maternal grandfather
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी नाना और पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर का ताला लगाकर फरार हुए आरोपी
पुलिस ने शव की पहचान के लिए ग्राम प्रधानों के व्हाटसएप ग्रुप पर फोटो शेयर की। जिससे उसकी शिनाख्त अलीगढ़ में अकराबाद क्षेत्र के गांव अधीना निवासी हसरत अली की बेटी तमन्ना (21) के रूप में हुई। पुलिस जब गांव पहुंची तो घर पर ताला लगा था और परिवार के सभी लोग फरार थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hathras Murder Daughter killed for insisting on marrying her lover father step mother and maternal grandfather
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी नाना और पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने तीनों को पकड़ा
एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि इस मामले में तमन्ना के पिता हसरत अली, उसकी दूसरी पत्नी रानी, रानी के पिता रज्जो पहलवान उर्फ राजू निवासी अल्हेपुर थाना चंदपा हाथरस को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Hathras Murder Daughter killed for insisting on marrying her lover father step mother and maternal grandfather
तमन्ना का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी तमन्ना
इन्होंने पूछताछ में पुलिस को बताया कि तमन्ना के एक युवक से प्रेम संबंध थे। वह दो दफा उसके साथ घर से चली गई थी। बार-बार समझाने के बाद भी उसी से शादी की जिद पर अड़ी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed