अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र के ठाकुर बहुल गांव मूसेपुर में चोरी में नामजदगी से उपजी रंजिश में रविवार सुबह पूर्व प्रधान ने साथियों संग मिलकर दोहरे हत्याकांड को अंजाम दे डाला। पूर्व प्रधान पक्ष की ओर से की गई जबरदस्त फायरिंग में पिता-पुत्री की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। दुस्साहस का आलम यह था कि सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी हमलावरों ने फायरिंग की। इस वारदात की खबर पाकर बकरीद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में लगे डीआईजी, एसएसपी सहित पूरा पुलिस अमला मौके पर पहुंच गया। इसके बाद ताबड़तोड़ दबिश देकर पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह समेत आठ लोग गिरफ्तार कर लिए गए। इनके पास से एक बंदूक भी बरामद की गई है। फिलहाल, तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात है। घायलों का जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
2 of 7
घटना को लेकर गांव में मौजूद पुलिस बल
- फोटो : अमर उजाला
घटनाक्रम के अनुसार, गांव के भूरी सिंह के दो बेटों में बड़े बिजेंद्र उर्फ टिंकू सिंह की गांव के बाहर कपड़े की दुकान है। आठ-नौ जुलाई की रात उनकी दुकान में नकब लगाकर करीब छह लाख रुपये के कपड़े व 15 हजार रुपये नकद चोरी हुए थे। इस घटना में उसने गांव के पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह, ललित उर्फ गोलू व राजू के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया।
3 of 7
गोलीबारी में दीवार पर लगीं बुलेट
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार दोपहर पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया और जांच व पूछताछ के बाद देर शाम छोड़ दिया। रविवार सुबह करीब सात बजे टिंकू खेत पर धान की फसल में पानी लगाने गया था। आरोप है कि चोरी में नामजदगी की रंजिश को लेकर पूर्व प्रधान ने अपने परिवार व साथियों संग उसे घेर लिया। वह किसी तरह वहां से बचकर भागा और अपने घर पर फोन कर दिया।
4 of 7
वारदात के बाद गांव पहुंचे पुलिस अफसर
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर घर से टिंकू के परिजन दौड़ पड़े। गांव के होली चौक पर दोनों पक्षों का आमना-सामना हो गया। यहां पहले से तैयार पूर्व प्रधान पक्ष ने फायरिंग कर दी। बचाव में टिंकू पक्ष ने पथराव कर दिया, लेकिन जबरदस्त फायरिंग में टिंकू के 65 वर्षीय पिता भूरी सिंह व 32 वर्षीय विवाहित बहन राधा की मौके पर ही गोली लगने से मौत हो गई। वहीं, परिवार के अन्य सदस्यों ने घरों में छिपकर जान बचाई। हमलावरों ने टिंकू के घर में घुसकर फायरिंग की।
5 of 7
वारदात के बाद रोती-बिलखतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद हमलावर टिंकू के एक पड़ोसी के घर पर चढ़ गए और बचकर वहां से भाग रहे लोगों पर फायरिंग की। इसी बीच पुलिस भी पहुंची तो उसके सामने भी फायरिंग की। बाद में हमलावर भाग गए। इसके बाद पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज और दोनों शवों को पोस्टमार्टम केंद्र भेजा। इस घटना में टिंकू के चचेरे भाई राजू की ओर से 14 नामजदों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।