फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Double Murder in Aligarh: मूछों की शान के लिए ले ली भूरी और राधा की जान, मेंड़ के विवाद ने किया आग में घी का काम

Sun, 10 Jul 2022 09:24 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 10 Jul 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
double murder in aligarh dispute over land between two family
अलीगढ़ हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

गांव मूसेपुर में मूछों की शान की खातिर रविवार सुबह-सुबह दोहरा हत्याकांड हो गया। हालांकि दोनों परिवारों के बीच अदावत नई नहीं है। एक ही खानदान के बीच पली तीन दशक पुरानी इस अदावत में 20 दिन पहले एक मेंड़ के विवाद ने आग में घी का काम किया। हालांकि उस मेंड़ के विवाद को लेकर रिश्तेदारों ने सुलह करा दी, मगर मन में खुन्नस पल गई। पूर्व प्रधान पक्ष मौके की ताड़ में था। चोरी में नामजदगी ने पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह के गुस्से को भड़का दिया। सुबह खेत पर मुंहवाद से विवाद शुरू हुआ। बस मौका मिलते ही पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह के पक्ष ने अपनी मूछ ऊंची रखने की खातिर कांड को अंजाम दे डाला।


 

double murder in aligarh dispute over land between two family
भूरी सिंह और राधा - फोटो : अमर उजाला

परिजनों की जुबानी ये है रंजिश की कहानी
टिंकू की पत्नी कुसुमा बिलखते हुए बताती हैं कि पूर्व प्रधान व टिंकू एक ही खानदान से हैं। परिवार के बुजुर्गों के अनुसार करीब 30 बरस पहले भी इन दोनों परिवारों में बंटवारे से जुड़े विवाद में झगड़े में गोली चली थी। उस समय भी पूर्व प्रधान पक्ष ने ही हमला किया था। बाद में बात रफा हो गई। सब कुछ सामान्य चल रहा था। अब 20 दिन पहले हमारे खेतों के बगल में पूर्व प्रधान ने खेत खरीदा है। जिसकी मेंड़बंदी को लेकर विवाद हुआ। हालांकि रिश्तेदारों ने बैठकर मेंड़बंदी कराई और विवाद निपट गया। मगर अंदरखाने मन नहीं मिल रहे थे। 

double murder in aligarh dispute over land between two family
वारदात से आहत मासूम - फोटो : अमर उजाला

पूर्व प्रधान को नहीं बुलाया दावत में, उसी रात चोरी
कुसुम के अनुसार उसकी देवरानी यानि रिंकू की पत्नी एकता चार बेटियों के बाद अब जुड़वा बच्चे पैदा हुए। जिनमें एक बेटा व एक बेटी है। चूंकि बेटा पहली बार हुआ तो उसके नामकरण संस्कार के दिन आठ जुलाई को घर में दावत की गई। रिश्तेदार व गांव परिवार के लोग बुलाए गए। इस दावत में हमारी ओर से पूर्व प्रधान देवेंद्र, ललित व राजू को न्यौता नहीं दिया गया। शाम के समय घर पर ही दावत चल रही थी। ये लोग उस समय भी घर के बाहर चक्कर लगाकर गए। उसी रात हमारी कपड़े की दुकान में चोरी हो गई। हमें पूरा यकीन है कि हम लोग दावत में व्यस्तता के बाद थककर सो गए और इन्हीं लोगों ने ये चोरी कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
double murder in aligarh dispute over land between two family
वारदात से आहत परिवार की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

घटनाक्रम की प्रमुख बातें
मुंहवाद से ऐसे हुई इस हमले की शुरुआत: टिंकू ने बताया कि सुबह खेत पर उसे भूपेंद्र मिला। उसने बस इतना कहा कि तुम देवेंद्र सहित तीनों को क्यों छुड़ा लाए। इसी बात पर वह दरांती लेकर हमलावर हुआ और उसने अपने अन्य साथी बुला लिए। 

बेटे को बचाकर ला रहे बुजुर्ग पिता की गई जानः टिंकू के फोन पर घर से उसके बुजुर्ग पिता दूसरे बेटे रिंकू संग टिंकू को बचाकर लाने के मकसद से गए। वापसी में जैसे ही ये घर की गली के बाहर होली चौक पर पहुंचे और गोली का शिकार हो गए।

विज्ञापन
double murder in aligarh dispute over land between two family
गोलीबारी में दीवार पर लगीं बुलेट - फोटो : अमर उजाला

25 मिनट तक फायरिंग, एक दरवाजे पर 20 से ज्यादा निशान: पूर्व प्रधान पक्ष ने अपनी गली के मुहाने से तमंचे-बंदूक आदि से करीब 25 मिनट तक फायरिंग की। जो भी टिंकू की गली से बाहर आता, उसे निशाना बनाया जाता। इससे होली चौक पर हुकुम सिंह के दरवाजे पर 20 से ज्यादा गोली के निशान मिले हैं।

छिपते और दौड़ते लोगों पर घर में घुसकर फायरिंगः भगदड़ में लोगों के घरों में छिपने पर हमलावरों ने टिंकू के घर में घुसकर गोली मारी और टिंकू के घर के सामने रहने वाले राजू के घर की छत से भी फायरिंग की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed