फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पोस्टमार्टम रिपोर्ट: सामने आई साइको किलर इंजीनियर की बर्बरता, सिर की हड्डी हुईं चकनाचूर, जबड़ा और दांत भी टूटे

Wed, 27 Jul 2022 01:48 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 27 Jul 2022 01:48 PM IST
विज्ञापन
Aligarh Triple Murder Revealing in post-mortem report Broken head bones of all three
Aligarh Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के महानगर के गांधी पार्क इलाके की विकास नगर कालोनी में सोमवार शाम बेटे ने नृशंसतापूर्वक तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है। संपत्ति और रुपयों की खातिर उसने घर में अपने बुजुर्ग माता-पिता और मासूम भतीजी तीनों  को घर में मौजूद हथौड़े और पत्थर मारकर मौत के घाट उतारा। इसके बाद आरोपी थाने पहुंचा और हत्याकांड को अंजाम देने की बात पुलिस को बताई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और शवों को बरामद कर लिया। आरोपी ने अपने पिता सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत ओमप्रकाश (62), मां सोमवती (57) की हत्या कर शव बेड के नीचे छिपा दिए थे। आरोपी ने दादा-दादी के पास खेल रही बड़े भाई की छोटी बेटी फाल्गुनी उर्फ शिवा (3) पर भी हमला कर घायल कर दिया था। हमले में घायल मासूम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। बुधवार को मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई। इसमें साइको किलर की बेरहमी दिखाई दी। आरोपी ने मां और बाप पर पूरी ताकत के साथ प्रहार किया था। 
Aligarh Triple Murder Revealing in post-mortem report Broken head bones of all three
Aligarh Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
तीनों के सिर की हड्डियां टूटीं
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उजागर हुआ है कि सौरभ ने तीनों का बेरहमी से कत्ल किया। ओमप्रकाश के सिर में सामने से बीचोंबीच माथे पर चोट पहुंची है, जिससे हड्डी टूटी और जबड़ा व दांत भी टूटा। 
 
Aligarh Triple Murder Revealing in post-mortem report Broken head bones of all three
Aligarh Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
जिससे साफ है कि सामने से प्रहार किया गया। बाद में पीछे से सिर की हड्डी तोड़ी। सोमवती के सिर पर एक और माथे पर प्रहार हड्डियां टूट गईं। भतीजी शिवा के सिर पर चार प्रहार पाए गए हैं। उस पर इतना गुस्सा उतारा है कि सिर के अलावा गर्दन, माथा और मुंह की हड्डी टूटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aligarh Triple Murder Revealing in post-mortem report Broken head bones of all three
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
भाई-भाभी का गुस्सा भतीजी पर उतरा
सौरभ ने स्वीकारा कि अपने भाई व भाभी के प्रति बेहद गुस्सा रखता था। हर हाल में उन्हें बर्बाद करना चाहता था। इसी गुस्से में उसने भतीजी को सामने देख मार दिया।

 
विज्ञापन
Aligarh Triple Murder Revealing in post-mortem report Broken head bones of all three
Agra Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला
मृत्यु का समय दोपहर के आसपास
घटना के शुरुआत में यह शोर मच गया था कि सुबह के समय ये हत्याएं की गई हैं। मगर पोस्टमार्टम में साफ हुआ है कि हत्याएं सोमवार दोपहर बाद हुई हैं। मतलब हत्या के बाद दोनों शव छिपाने का प्रयास किया गया और तभी बच्ची को देख उसे भी मार दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed