बाइक शोरूम स्वामी अभिषेक गुप्ता की हत्या की साजिश में 25 हजार की इनामी पूजा शकुन पांडेय से अब अखिल भारत हिंदू महासभा ने भी किनारा कर लिया है। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री चौधरी ने कहा है कि पूजा शकुन का संगठन से कोई नाता नहीं है। उन्हें पूर्व में ही संगठन से निकाला जा चुका है। वह स्वयंभू संगठन की पदाधिकारी बनी हुई थीं। यही बात संत सभा के अध्यक्ष ने भी कही है।
अभिषेक हत्याकांड: निरंजनी अखाड़े के बाद हिंदू महासभा ने बनाई दूरी, पुलिस के बिछाये इस जाल में फंसेगी पूजा शकुन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: विकास कुमार
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:41 PM IST
सार
अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री चौधरी व संत सभा के अध्यक्ष चक्रपाणी स्वामी की ओर से जानकारी देते हुए अखिल भारत हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष गौरी पाठक ने बताया कि पूजा शकुन का संगठन से कोई नाता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन