दुष्कर्म के एक मामले में आगरा की थाना एत्मादपुर पुलिस शुक्रवार की शाम टूंडला क्षेत्र में हाईवे स्थित एक ढाबे पर जांच के लिए पहुंची। पुलिस ने जब ढाबे में बने कमरे खुलवाए तो दंग रह गई। कमरों में युवक-युवतियां रंगरलियां मनाते मिले। सूचना पर पहुंची टूंडला पुलिस भी पहुंच गई। वहां से युवक-युवतियों को पकड़ कर थाने ले आई। हालांकि पुलिस ने सिर्फ युवकों से पूछताछ करने की बात कही है।
दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने हाईवे किनारे ढाबे पर मारा छापा, कमरे खुले तो दंग रह गई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एत्मादपुर थाना प्रभारी सलीम खान ने बताया कि दुष्कर्म के एक मामले में टूंडला हाईवे स्थित एक ढाबे पर जांच के लिए गए थे, जहां कमरे में लड़कियां मिली थीं। इसकी सूचना टूंडला पुलिस को दी गई थी। इस पर कार्रवाई टूंडला पुलिस कर रही है।
उधर, टूंडला थाना प्रभारी जेएन अस्थाना ने कहा कि ढाबे से युवकों को पकड़ा है। उनसे पूछताछ की है। पूछताछ के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने ढाबे से पकड़ी गईं युवतियों को थाने ले जाने से इनकार किया है, जबकि पुलिस गाड़ी में युवतियां बैठी दिखाई दीं।
आगरा-फिरोजाबाद हाईवे व आसपास क्षेत्रों में बने होटल-ढाबों में देह व्यापार चल रहा है। यहां बने ढाबों और रेस्टोरेंट में एक से दो कमरे बने हैं, यह कमरे किराये पर दिए जाते हैं। ऐसा भी नहीं है कि इसकी जानकारी पुलिस को न हो, लेकिन राजनीतिक दबाव और पुलिस की मिलीभगत से इस पर रोक नहीं लग पा रही है।