फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉक्टर योगिता हत्याकांड: तीन दिन पुलिस की कस्टडी रिमांड पर रहेगा आरोपी विवेक, खुलेंगे कई राज

Tue, 25 Aug 2020 09:00 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Aug 2020 09:00 AM IST
विज्ञापन
Yogita Gautam Agra Murder Case News: court  granted police custody remand of accused vivek tiwari
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएनएमसी) की पीजी की छात्रा डॉक्टर योगिता गौतम की हत्या का आरोपी विवेक तिवारी तीन दिन पुलिस कस्टडी रिमांड में रहेगा। कोर्ट ने सोमवार को पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कर दी। पुलिस ने 25 सवालों की सूची बनाई है, जिनके जवाब उससे हासिल करने हैं। उरई और कानपुर के रास्ते में ले जाकर हत्या में प्रयुक्त रिवाल्वर और खून से सने कपड़े बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे। 
Yogita Gautam Agra Murder Case News: court  granted police custody remand of accused vivek tiwari
जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
18 अगस्त की रात को डॉक्टर योगिता की नूरी गेट स्थित किराये के मकान से ले जाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में उरई के मेडिकल ऑफिसर डॉ. विवेक तिवारी को गिरफ्तार किया था। उसने डॉ. योगिता को तीन गोलियां मारी थीं। लाश को बमरौली में फेंककर उरई और कानपुर चला गया था। रास्ते में खून से सने कपड़े और रिवाल्वर को फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों की तलाश की, लेकिन नहीं मिल सके। 
Yogita Gautam Agra Murder Case News: court  granted police custody remand of accused vivek tiwari
आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्राधिकारी (सीओ) चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि आरोपी से कई सवाल किए जाने हैं। रिवाल्वर और कपड़ों की बरामदगी की जाएगी। आरोपी को रिमांड पर लेने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था। कोर्ट ने 25 अगस्त की शाम चार बजे से 28 अगस्त की शाम चार बजे तक की रिमांड दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Yogita Gautam Agra Murder Case News: court  granted police custody remand of accused vivek tiwari
विवेक की कार - फोटो : अमर उजाला
यह होगा 
- योगिता हत्याकांड के बारे में सवाल जवाब किए जाएंगे। 
- नूरी गेट से लेकर बमरौली गांव तक ले जाएगी पुलिस। 
- लखनऊ एक्सप्रेस वे से उरई लेकर जाएंगे। रिवाल्वर ढूंढने के होंगे प्रयास। 
- उरई से कानपुर लेकर जाएंगे। खून से सने कपड़ों को तलाशा जाएगा। 
- क्राइम सीन रि क्रिएट किया जाएगा। 
विज्ञापन
Yogita Gautam Agra Murder Case News: court  granted police custody remand of accused vivek tiwari
दिवंगत योगिता को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
शहीद स्मारक पर डॉ. योगिता को दी गई श्रद्धांजलि
पूर्व छात्रों ने सोमवार को शहीद स्मारक में दिवंगत डॉ. योगिता गौतम को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दो मिनट का मौन भी रखा। प्रशासन से मांग की कि इस घटना में सभी साक्ष्य जुटाकर आरोपी को सजा दिलाई जाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed