फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: छिन गईं दो परिवारों की खुशियां, शादी के चार महीने पहले युवक-युवती की एक साथ मौत

Sun, 11 Sep 2022 06:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 Sep 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
yamuna expressway accident Young man and woman died together four months before marriage
विशाल और उनकी मंगेतर अलका - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात हुए हादसे में मंगेतर व युवक की मौत के बाद दोनों के ही परिवारों में कोहराम मचा है। शादी की तैयारी को लेकर दोनों ही परिवार में खुशियों का माहौल था, जो मातम में बदल गया।

 
विशाल गुरुग्राम नागेरों में जर्मनी की कंपनी में सीनियर साइंटिस्ट थे, तो अलका भी आईटी कंपनी नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं। 6 जुलाई को दोनों की सगाई बड़े ही धूमधाम से हुई थी। 22 फरवरी 2023 को दोनों की दिल्ली में ही शादी होनी थी। दोनों परिवार शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। एसएन प्रसाद का बेटा विशाल इकलौता था। उससे बड़ी बहन निकिता है, जिसकी शादी हो चुकी है। प्रदीप कुमार की अलका बड़ी बेटी थी, जबकि उससे छोटी बेटी कोमल फिलहाल डीयू में अध्यनरत़ है। दोनों की मौत से परिवारों में खुशियां मातम में तब्दील हो गई हैं। दोनों ही परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। हर किसी का रो-रोकर बुरा हाल है।
 
yamuna expressway accident Young man and woman died together four months before marriage
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम गृह पर विशाल और अलका के पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल था। दोनों के आंसू थम नहीं रहे थे। लगातार फोन भी आ रहे थे, पर वे लोग बात नहीं कर पा रहे थे। विशाल के पिता ने बताया कि शुक्रवार की रात को 2 बजे बलदेव पुलिस ने सूचना दी थी। उसके बाद वे और उनके समधी अपने परिजनों के संग यहां आ गए। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को परिजन दिल्ली के द्वारका ले गए। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। कार का चालक सीट की तरफ का टायर फट गया था। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन से हटवाकर आवागमन सुचारु किया गया।
yamuna expressway accident Young man and woman died together four months before marriage
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

स्पीड और नींद की झपकी बनी हादसे का कारण

एक बार फिर यमुना एक्सप्रेसवे पर स्पीड और नींद की झपकी हादसे का कारण बनी। इस हादसे में युवक और युवती की जान चली गई। जबकि 100 किमी प्रति घंटा की स्पीड निर्धारित है। फिर भी कार को बेखौफ होकर वाहन चालक दौड़ाने में हिचकते नहीं। सबसे बड़ा कारण नींद भी इसमें सहायक बनती है। कार में चल रहा एसी कूलिंग करता है तो सुस्ती आ जाती है। ऐसा ही कुछ शुक्रवार को माइल स्टोन 135 पर हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
yamuna expressway accident Young man and woman died together four months before marriage
एक्सप्रेसवे - फोटो : amar ujala

भारी वाहन चालक नहीं करते नियमों का पालन

अक्सर देखा जाता है कि रात के वक्त ट्रक, बस, कैंटर समेत भारी वाहन के चालक नियमों का पालन नहीं करते हैं। कई बार तो ऐसी स्थिति देखने को मिलती है कि ओवरटेक, कार वाली और भारी वाहन वाली लेन में ट्रक या बड़े वाहन दौड़ते मिल जाएंगे। कुछ वाहनों के पीछे लाइट भी नहीं चलती है, ऐसे में अचालक पीछे से तेज रफ्तार कार को निकलने की जगह नहीं मिलती है और हादसे का शिकार हो जाते हैं। नोएडा से लेकर आगरा 185 किलोमीटर की दूरी पर कहीं भी वाहनों की चेकिंग भी नहीं होती है।
विज्ञापन
yamuna expressway accident Young man and woman died together four months before marriage
accident - फोटो : अमर उजाला

एक्सप्रेसवे-हाईवे पर हुए हादसे

- 11 जनवरी-थाना हाईवे के बाजना पुल के पास हरियाणा पुलिस का सिपाही और फुफेरे भाई की मौत।
-21 जनवरी-थाना महावन में बलदेव के गांव हथकौली के तीन युवकों की मौत।
-14 फरवरी-थाना जमुनापार के एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन-106 पर बेकाबू कैंटर पलटा, 27 घायल। मृतका को लेकर जा रहे थे सभी आगरा।
-15 फरवरी-एक्सप्रेसवे पर कोतवाली सुरीर के गांव तेहरा के पास एक किमी तक घिसटी कार, चालक की मौत।
-18 फरवरी-कोतवाली छाता के संजय कॉलेज के पास कार पीछे से ट्रक में घुसी ससुर-पुत्रवधू की मौत।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed