फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hunar Haat in Agra: हुनर हाट में लुभा रही लकड़ी की ज्वैलरी और बागपत की चादरें, खूब हो रही खरीदारी

Wed, 25 May 2022 12:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 May 2022 12:59 PM IST
विज्ञापन
Wooden jewellery and Baghpat Bed sheets attractive in Hunar Haat Agra
हुनर हाट - फोटो : अमर उजाला

आगरा के शिल्पग्राम में लगी हुनर हाट में सजावट और घर की जरूरत के एक से बढ़कर एक सामान हैं। इन सबके बीच लकड़ी की ज्वैलरी और बागपत की चादरें ग्राहकों को ज्यादा लुभा रही है। हाट में करीब 12 स्टॉल बागपत की चादरों के हैं। लोग खरीदारी भी खूब कर रहे हैं। लकड़ी से बनी ज्वैलरी महिलाओं को खूब आकर्षित कर रही है। महिलाओं का कहना है कि सोना, चांदी आदि के आभूषण तो कहीं भी मिल जाते हैं, लेकिन लकड़ी की ज्वैलरी केवल यहीं दिखाई दे रही है। मिट्टी के बर्तनों पर की गई बारीक कारीगरी और बांस के बने सामान भी आकर्षण का केंद्र हैं। अन्य स्टालों पर भी कहीं सामान्य तो कहीं ज्यादा ग्राहक पहुंच रहे। इससे विभिन्न राज्यों से आए दुकानदारों में गजब का उत्साह है। 

Wooden jewellery and Baghpat Bed sheets attractive in Hunar Haat Agra
हुनर हाट की एक स्टॉल पर चादर देखती युवतियां और महिला - फोटो : अमर उजाला

हल्का होने के कारण करता है आकर्षित

बागपत की चादरों की स्टॉलों पर मंगलवार को भी काफी भीड़ रही। यहां चादरों की क्वालिटी और उन पर कारीगरी लोगों को पसंद आ रही है। दुकानदार पंकज ने बताया कि यह चादर बहुत हल्की होती है। यही लोगों को लुभाती है। कारीगरी इसमें चार चांद लगा देती है। हाट में 500 रुपये से लेकर सात हजार रुपये तक की चादरें उपलब्ध हैं। 
Wooden jewellery and Baghpat Bed sheets attractive in Hunar Haat Agra
हुनर हाट में स्टॉल पर लकड़ी के ज्वैलरी बनाती युवती - फोटो : अमर उजाला

लकड़ी के टॉप्स, कुंडल और झुमके

हुनर हाट में झारखंड से आई रेनू की लकड़ी की ज्वैलरी और हाथ से बने अन्य उत्पादों की स्टॉल है। लकड़ी के टॉप्स, कुंडल, झुमके, गले के हार, हाथों के लिए ब्रेसलेट पर बारीक कारीगरी की गई है। वह ज्वैलरी के साथ उसे बनाने की सामग्री भी लेकर आई हैं। आभूषण कैसे बनते हैं यह दिखा भी रहीं हैं। उन्होंने बताया कि ज्वैलरी बनाने के बाद उसकी पॉलिश में किसी प्रकार के केमिकल का प्रयोग नहीं किया जाता। यह हल्की होने के कारण आरामदायक भी हैं। 50 रुपये से लेकर 300 रुपये तक की ज्वैलरी उपलब्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Wooden jewellery and Baghpat Bed sheets attractive in Hunar Haat Agra
हुनर हाट में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

लुभा रहा बांस का ट्रॉली बैग

महाराष्ट्र के करुण मसराम ने बांस के बने सामानों की स्टॉल लगाई है। इसमें बांस की लकड़ी से बने तमाम घरेलू सामान हैं। बांस के हाथ के पंखे, डलिया, झूमर आदि के अलावा ज्यादा आकर्षित करने वाला ट्रॉली बैग है। उन्होंने बताया कि एक ट्रॉली बैग को बनाने में एक से सवा महीने का समय लगता है। यह कारीगरी उन्होंने बचपन में ही अपने पिता से सीख ली थी। पहले उनके पिता बांस के बने सामान की दुकान लगाते थे, अब वो लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
Wooden jewellery and Baghpat Bed sheets attractive in Hunar Haat Agra
हुनर हाट में हुनर का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

राधा कृष्ण की मूर्ति बनी सेल्फी प्वाइंट

वैसे तो हुनर हाट में कई सेल्फी प्वाइंट हैं, लेकिन मुख्य द्वार से प्रवेश करने के बाद दाएं हाथ पर पीतल से बने भगवान की मूर्तियों की स्टॉल है। यह सभी को अपनी और आकर्षित कर रही है। सबसे ज्यादा यहां लोगों का ध्यान श्रीकृष्ण और राधा की मूर्ति खींच रही है। लोग इन मूर्तियों के साथ सेल्फी ले रहे हैं। स्टॉल लगाने वाले बबलू ने बताया कि यहां खरीदारों से ज्यादा फोटो लेने वालों की भीड़ हो रही है। वह तीन पीढ़ियों से मूर्ति बनाने का काम कर रहे हैं। उनके पास 300 रुपये से लेकर 70 हजार रुपये तक की मूर्तियां हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed