{"_id":"664d8249dcbb53a0410e4664","slug":"woman-murdered-in-mosque-in-agra-question-on-security-in-high-security-zone-due-to-murder-in-mosque-2024-05-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मस्जिद में बर्बरता से कत्ल: अर्धनग्न हालत में मिली थी महिला की सिर कुचली लाश, अब खड़े हो रहे ये सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्जिद में बर्बरता से कत्ल: अर्धनग्न हालत में मिली थी महिला की सिर कुचली लाश, अब खड़े हो रहे ये सवाल
Wed, 22 May 2024 12:27 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 22 May 2024 12:27 PM IST
विज्ञापन
Woman murdered
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के ताजमहल के हाई सिक्योरिटी जोन में लकड़हारा मस्जिद है। रविवार को यहां अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव मिला था। दुष्कर्म के बाद पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की आशंका है। तीन दिन बाद पुलिस खाली हाथ है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध से पूछताछ चल रही है। पर, घटना से ताजमहल के हाई सिक्योरिटी जोन में सुरक्षा पर सवाल भी खड़े हो गए हैं।
आगरा में महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर रोज 25 हजार से अधिक पर्यटक आते हैं। तीन चरणों में सुरक्षा घेरा है। सुरक्षा इंतजामों पर करोड़ों रुपया खर्च हो रहा है। स्मारक के पूर्वी गेट से दशहरा घाट की तरफ चलने पर संदली मस्जिद है। जिसके पास नगला पैमा मोड़ पर लकड़हारा मस्जिद है।
आगरा में महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
यहां रविवार को 38 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव मिला था। चेहरा कुचला हुआ था। घटना स्थल से पुलिस बैरियर चंद कदम दूर था। मस्जिद के पास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था। पूर्वी गेट स्थित सीसीटीवी कैमरा की फुटेज के आधार पर ताजगंज पुलिस ने संदिग्ध को सोमवार को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा में महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को पूछताछ जारी रही। संदिग्ध युवक बिल्लोचपुरा निवासी है। आगरा कॉलेज का छात्र है। पुलिस मस्जिद में हुए सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में लगी है। डीसीपी सिटी सूरज राय का कहना है कि पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
आगरा में महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों के लिए भी खतरा
ताजमहल पर देसी-विदेशी पर्यटक आते हैं। यहां हर समय पुलिस मौजूद रहती है। पर्यटक दशहरा घाट भी जाते हैं। घाट के रास्ते में ही नगला पैमा मोड़ है। जहां सुनसान इलाका है। वहीं, लकड़हारा मस्जिद है। जहां महिला का शव मिला। यह हाई सिक्योरिटी जोन है। ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए भी खतरा हो सकता है।
ताजमहल पर देसी-विदेशी पर्यटक आते हैं। यहां हर समय पुलिस मौजूद रहती है। पर्यटक दशहरा घाट भी जाते हैं। घाट के रास्ते में ही नगला पैमा मोड़ है। जहां सुनसान इलाका है। वहीं, लकड़हारा मस्जिद है। जहां महिला का शव मिला। यह हाई सिक्योरिटी जोन है। ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए भी खतरा हो सकता है।