फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra: कुत्ते के साथ महिला ने क्रूरता की हदें की पार, पहले मारे घूंसे, फिर बेल्ट पकड़कर जमीन पर कई बार पटका

Sat, 10 Sep 2022 10:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 Sep 2022 10:30 PM IST
सार

इस दौरान कुत्ते के मालिक ने विरोध किया, तो उसके साथ भी मारपीट कर दी गई। 

विज्ञापन
woman crossed all limits of cruelty with dog punched then grabbed belt and hit ground several times
कुत्ते के जमीन पर पटकती महिला - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र  के शास्त्रीपुरम में पालतू कुत्ते के भौंकने से डरकर बच्ची के गिरने पर एक महिला ने क्रूरता की। आरोप है कि कुत्ते को पकड़कर घूंसे मारे, बाद में गर्दन की बेल्ट को पकड़कर जमीन पर कपड़ों की तरह पटक दिया। कुछ लोगों के रोकने पर महिला उनसे भी भिड़ गई। मालिक के पूछने पर महिला और उसके पति ने मारपीट की। घर में तोड़फोड़ भी कर डाली। पीड़ित ने थाना में तहरीर दी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।


घटना शास्त्रीपुरम स्थित कांशीराम आवास की है। यहां के रहने वाले भोला ने बताया कि वह जगदीशपुरा क्षेत्र स्थित एक जूता फैक्टरी में काम करता है। उसके घर में तीन महीने का पालतू कुत्ता है। उसे सभी कुत्ते कहते हैं। शुक्रवार को वह काम पर गए थे, जबकि उनकी पत्नी शिवानी सब्जी लेने लग गई थी। शाम पांच बजे कुत्ता घर के बाहर बंधा हुआ था। उसको मोहल्ले के बच्चे खिला रहे थे। तभी पड़ोसी राजू की डेढ़ साल की बच्ची आ गई। कुत्ते के भौंकने पर बच्ची डर गई और पीछे भागने पर गिर पड़ी। यह देखकर बच्ची की मां शिवानी आई। वह जंजीर से खोलकर कुत्ते को ले गई।
woman crossed all limits of cruelty with dog punched then grabbed belt and hit ground several times
कुत्ते के घसीटती महिला - फोटो : अमर उजाला
कुत्ते को पकड़कर घूंसे मारने लगी। यह देखकर कुछ लोग रुक गए, लेकिन उसे रोकने की हिम्मत नहीं कर सके। इसके बाद महिला ने गर्दन की बेल्ट पकड़कर उसको पांच बार जमीन पर कपड़ों की तरफ पटका। इससे कुत्ते की हालत बिगड़ गई। यह देखकर लोगों के रौंगटे खड़े हो गए। लोगों ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन महिला उनसे भी भिड़ गई। 
 
woman crossed all limits of cruelty with dog punched then grabbed belt and hit ground several times
कुत्ते को पीटती महिला - फोटो : अमर उजाला
बाद में शाम को भोला और उनकी पत्नी आई। उनके शिकायत पर उनसे मारपीट कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंची। भोला ने महिला और उसके पति के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
woman crossed all limits of cruelty with dog punched then grabbed belt and hit ground several times
लोगों ने बचाया कुत्ता - फोटो : अमर उजाला

31 सेकंड का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर 31 सेकंड का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें महिला श्वान को घूंसे मार रही है। इसके साथ ही जमीन पर बेल्ट पकड़कर पटक देती है। पुलिस वीडियो के आधार पर महिला के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
woman crossed all limits of cruelty with dog punched then grabbed belt and hit ground several times
जुट गई लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

 कुत्तों को लेकर पहले भी विवाद

शहर में यह पहला मामला नहीं है। कुत्ते को मारने के मामले पहले भी आ चुके हैं। नामनेर में एक युवक ने बच्चे को काटने पर कुत्ते को गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। हाल ही में दयालबाग में महिला ने कुत्ते को पीटने पर गार्ड को डंडे मारे थे। इसका भी वीडियो वायरल हुआ था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed