{"_id":"631ca8bf823ee2796b7efeb5","slug":"real-brother-killed-tent-businessman-after-illicit-relations-with-sister-in-law-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra News: टेंट व्यवसायी का हत्यारा निकला सगा भाई, भाभी से अवैध संबंधों के बाद रची थी खौफनाक साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: टेंट व्यवसायी का हत्यारा निकला सगा भाई, भाभी से अवैध संबंधों के बाद रची थी खौफनाक साजिश
Sat, 10 Sep 2022 08:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 10 Sep 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
मृतक बॉबी का फाइल फोटो, रोती-बिलखती पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के प्रकाश नगर में टेंट व्यवसायी बॉबी की हत्या उसकी ही पत्नी प्रीती ने देवर धीरज के साथ मिलकर की थी। दो साल से भाभी के साथ अवैध संबंधों में धीरज ने बड़े भाई को गोली मारी थी। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से सुराग मिलने पर पुलिस ने दोनों को जेल भेजकर हत्याकांड का खुलासा किया है।
मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
दोनों के बीच थे अवैध संबंध
मुकदमे में स्वप्निल और अंकित को नामजद किया गया। पुलिस घटना के खुलासे में लगी थी। एसपी प्रोटोकाल शिवराम यादव ने बताया कि हत्या मृतक की पत्नी प्रीति ने देवर धीरज के साथ मिलकर की थी। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दोनों के बीच अवैध संबंध थे। बॉबी को शक होने पर विवाद खड़ा हो रहा था। इसलिए दोनों ने हत्या कर दी।
आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
छत से कूदने में टूट गए दोनों पैर
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में पता चला कि धीरज भाई की हत्या करने के लिए 26 अगस्त को बस से आगरा आ गया था। वह इधर उधर घूमता रहा। भाभी ने उससे कहा था कि वह रात में एक बजे के बाद गेट खोल देगी। धीरज घर आया। कमरे में जाकर भाई की हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोगों में जगार हो गई थी। वह डिश की केबल से बेल्ट बांधकर छत से कूद गया। मगर, केबल टूट गई। इससे उसके दोनों पैरों की हड्डी टूट गई। वह घिसटता हुआ बाहर निकला। हमीद नगर पहुंचकर तमंचा और खोखा छिपा दिया। प्रीति से कॉल करके भाई की मौत की जानकारी ली। इसके बाद ई रिक्शा कर बस स्टैंड पहुंचा और बस से अलीगढ़ चला गया। अलीगढ़ में अस्पताल में उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ था आरोपी भाई
बॉबी के शव को परिजन गांव लेकर आए थे। धीरज भाई के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुआ था। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि धीरज गुरुग्राम नौकरी की तलाश में गया था। जांच में धीरज की लोकेशन घटना वाले दिन आगरा की आई थी। इससे पुलिस को शक हो गया। पुलिस ने मोहल्ले के सीसीटीवी फुटेज और बस स्टैंड के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इसमें वो कैद हो गया। बस और ई रिक्शा के चालक ने भी उसे पहचान लिया। पुलिस से बचने को आरोपी धीरज ने जींस टीशर्ट के ऊपर कुर्ता पजामा पहनकर आया था। घर में जाने के लिए जींस टीशर्ट पहनकर आया था।
विज्ञापन
पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला