{"_id":"63162772303ec1634f616cf8","slug":"woman-committed-suicide-by-hanging-her-husband-making-videos-did-not-try-to-save-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra News: कमरे में पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, पति बनाता रहा वीडियो, नहीं किया बचाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कमरे में पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, पति बनाता रहा वीडियो, नहीं किया बचाने का प्रयास
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के गांव बुढ़ेरा में रविवार शाम को महिला ने कमरे में बंद होकर फांसी लगा ली। पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन का आरोप है कि कमरे के बाहर पति खड़ा था। उसने बचाने का प्रयास नहीं किया। वह मोबाइल से वीडियो बनाता रहा। हालांकि मायका पक्ष ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
किरावली के गांव सहाई निवासी रमेश रेलवे से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि बेटी रजनी (32) की शादी वर्ष 2011 में गांव बुढे़रा के रहने वाले रवि से की थी। रवि एक अस्पताल में कंपाउंडर की नौकरी करता है। रजनी और रवि के दो बेटे सात साल का लक्ष्य और पांच साल का पिंकू हैं। रमेश के अनुसार, रविवार शाम को लक्ष्य का फोन आया। उसने बताया कि मम्मी फांसी पर लटक गई हैं। इस पर वो गांव से बेटी की ससुराल पहुंचे। तब तक पुलिस पहुंच गई थी। शव को उतार लिया गया था।
2 of 5
रजनी का फाइल फोटो, उसका पति रवि
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि रवि रजनी से आए दिन मारपीट करता था। उसे कई बार समझाया पर वो नहीं माना। जिस समय रजनी फांसी लगा रही थी, उस समय बच्चे पहुंच गए थे। मां को कमरे में बंद देखकर पिता को बुलाया। रवि आ गया। मगर, उसने दरवाजा नहीं खोला।
3 of 5
कमरे में फंदा बनाती महिला
- फोटो : अमर उजाला
रवि खिड़की से पत्नी को फंदा बनाते हुए देखता रहा। इस दौरान मोबाइल से वीडियो भी बनाता रहा। पुलिस को फोन भी करता रहा। मगर, उसने गेट खोलने की कोशिश नहीं की। जब वो पहुंचे तो अपने बचाव में वीडियो दिखाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
सूचना पर पहुंची पुलिस कमरे का गेट तोड़कर अंदर पहुंची। तब तक रजनी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
5 of 5
रजनी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
ताजगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार ने बताया कि महिला ने गृह क्लेश में आत्महत्या की है। परिजन ने तहरीर नहीं दी है। महिला के फांसी लगाने के दौरान के वीडियो और फोटो मिले हैं। यह पति द्वारा मोबाइल से बनाने की बात कही गई है। जांच की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।