फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mainpuri Bypoll: मैनपुरी सीट से अब तक कोई भी महिला नहीं बन पाई सांसद, जानिए क्या है इतिहास

Sat, 19 Nov 2022 02:30 PM IST
मुकेश कुमार सोनम वारसी, अमर उजाला आगरा
सोनम वारसी, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Nov 2022 02:30 PM IST
विज्ञापन
woman candidate never won the Lok Sabha election from Mainpuri seat so far
डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद एक बार फिर मैनपुरी में उपचुनाव होने वाले हैं। काफी कशमकश के बाद सपा ने अपना प्रत्याशी डिंपल यादव को बनाया है। हालांकि पहले तेजप्रताप यादव से लेकर सपाई कुनबे के विभिन्न लोगों के नामों की चर्चा हो रही थी, लेकिन उपचुनाव के लिए एक बार फिर अखिलेश ने डिंपल पर दांव लगाया है। इससे पहले फिरोजाबाद में और कन्नौज में हुए उपचुनाव में भी डिंपल यादव को ही टिकट दिया था। 



उपचुनाव के लिए डिंपल की टिकट पक्की होते ही अब लोगों में उत्सुकता है कि क्या यह चुनाव कोई नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। क्योंकि मैनपुरी में इससे पूर्व भी कई बार महिला प्रत्याशी लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं, लेकिन कोई भी प्रत्याशी संसद तक नहीं पहुंच सकी। उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव और भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य के बीच मुकाबला है। 

woman candidate never won the Lok Sabha election from Mainpuri seat so far
सपा प्रत्याशी डिंपल यादव, मुलायम सिंह यादव, भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य - फोटो : अमर उजाला
यदि डिंपल की जीत होती है तो यह मैनपुरी क्षेत्र से पहली महिला प्रत्याशी होंगी जो संसद की दहलीज पर पहुंचेंगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 2004, 2009 और 2014 के चुनावों में मुलायम सिंह के खिलाफ महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं। इनमें कांग्रेस प्रत्याशी सुमन चौहान, बसपा से संघमित्रा मौर्य और भाजपा से ही मशहूर भजन गायिका तृप्ति शाक्य भी चुनाव लड़ चुकी हैं। 
woman candidate never won the Lok Sabha election from Mainpuri seat so far
मैनपुरी उपचुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
अभी तक संसदीय चुनाव में उतरीं तीनों ही महिलाएं तीसरे और चौथे स्थान पर ही पहुंच सकीं। इसके अलावा शेष चुनावों में महिला प्रत्याशी नहीं उतारी गईं। वहां के मतदाताओं ने उन्हें इतने मत भी नहीं दिए कि वह दूसरे स्थान पर भी आतीं। ऐसे में अब तक तो यही माना जा रहा है कि मैनपुरी के मतदाताओं की पसंद महिला प्रत्याशी नहीं रहीं हैं, यदि इस बार डिंपल यादव की जीत होती है तो यह इतिहास में दर्ज होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
woman candidate never won the Lok Sabha election from Mainpuri seat so far
मुलायम सिंह यादव के साथ धर्मेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला

2004 का उपचुनाव

पार्टी   प्रत्याशी   मिले वोट  स्थान
सपा धर्मेंद्र यादव  348999  पहला
बसपा अशोक यादव   169286   दूसरा
भाजपा रामबाबू कुशवाह 14544     तीसरा
कांग्रेस सुमन चौहान  11391  चौथा

2009 का आम चुनाव

पार्टी   प्रत्याशी   मिले वोट  स्थान
सपा मुलायम सिंह यादव 392308     पहला
बसपा विनय शाक्य 219239  दूसरा
भाजपा तृप्ति शाक्य 56265   तीसरा


 

विज्ञापन
woman candidate never won the Lok Sabha election from Mainpuri seat so far
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

2014 का आम चुनाव

पार्टी   प्रत्याशी   मिले वोट  स्थान
सपा मुलायम सिंह यादव 595918      पहला
भाजपा शत्रुघ्न सिंह चौहान 231252   दूसरा
बसपा डॉ. संघमित्रा मौर्य 142833       तीसरा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed