फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति की चिता पर 'सती' होने को बैठ गई पत्नी, तस्वीरें देख रह जाएंगे भौचक्के

Mon, 19 Nov 2018 07:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Mon, 19 Nov 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
wife sitting on husband's pyre for sati in mainpuri
पुलिस ने महिला को चिता से उठाया - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में पति की मौत के बाद बुजुर्ग महिला सती होने पर आमादा हो गई। वो पति की चिता पर बैठ गई। इसकी जानकारी हुई तो मौके पर भीड़ उमड़ पड़ी। हैरत की बात यह है कि परिजनों के साथ ही ग्रामीणों ने भी किसी तरह का कोई विरोध नहीं किया। मुखाग्नि देने से पहले ही पुलिस फोर्स महिला को चिता से उठा ले गया। गांव में करीब चार घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। 

पति की चिता पर 'सती' होने को बैठ गई पत्नी, तस्वीरें देख रह जाएंगे भौचक्के

wife sitting on husband's pyre for sati in mainpuri
मौके पर एकत्र ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के गांव अंगौथा निवासी 80 वर्षीय गोरेलाल शाक्य की रविवार शाम को सामान्य तौर पर मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार गांव के बाहर ही सोमवार सुबह करीब दस बजे परिजन अंतेष्टि करने की तैयारी में जुट गए। अंतेष्टि के लिए चिता को तैयार किया गया। इसी बीच गोरेलाल की 75 वर्षीय पत्नी लौंगश्री चिता पर सती होने के लिए बैठ गईं। 

पति की चिता पर 'सती' होने को बैठ गई पत्नी, तस्वीरें देख रह जाएंगे भौचक्के

wife sitting on husband's pyre for sati in mainpuri
मौके पर एकत्र ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
महिला को न तो घर वालों ने रोका और न ही ग्रामीणों ने। परिवार की कुछ महिलाओं ने लौंगश्री का शृ़ंगार भी कर दिया। महिला के सती होने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। चिता को मुखाग्नि दी जाती, इससे पहले ही महिला आशा ज्योति लाइन, डायल 100 और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पति की चिता पर 'सती' होने को बैठ गई पत्नी, तस्वीरें देख रह जाएंगे भौचक्के

wife sitting on husband's pyre for sati in mainpuri
महिला को पकड़ कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
महिला आशा ज्योति लाइन की टीम और पुलिसकर्मियों ने महिला को जबरन चिता से उठा लिया। इसके बाद महिला थाने का फोर्स और एसडीएम सदर अशोक कुमार, सीओ परमानंद पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने आनन फानन में उसके पति की अंतेष्टि कराई। वहीं, महिला को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन अंतेष्टि होने तक महिला अपनी जिद पर अड़ी रही।  
विज्ञापन

पति की चिता पर 'सती' होने को बैठ गई पत्नी, तस्वीरें देख रह जाएंगे भौचक्के

wife sitting on husband's pyre for sati in mainpuri
मौके पर एकत्र गांव की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
लौंगश्री सती होने के लिए तैयार थी और परिवार के साथ ही ग्रामीण भी कुछ नहीं कह रहे थे। लौंगश्री के पुत्र विजय बहादुर सिंह शाक्य ने बताया कि मां ने तीस साल पहले ही सती होने का एलान कर दिया था। रोकना चाहा तो उन्होंने परिवार का बुरा होने की बात कहकर सभी को शांत कर दिया।  लौंगश्री के तीन पुत्र और दो बेटियां के साथ नाती और नातिन भी हैं। पुत्र विजय बहादुर, देवेंद्र सिंह, अखिलेश कुमार गांव में ही रहकर खेतीबाड़ी करते हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed