अपने डांस से दर्शकों को दीवाना बना देने वाली मशहूर कलाकार सपना चौधरी के वीडियो और कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन्हें लेकर लोग जो दावा कर रहे हैं, उससे प्रशासन के होश फाख्ता हो गए हैं। ये वीडियो और फोटो आगरा में आयोजित कार्यक्रम के बताए जा रहे हैं। जबकि प्रशासन से ऐसे किसी कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली गई। आयोजक भी इससे इनकार कर रहे हैं।
तस्वीरें: सपना चौधरी के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, किया जा रहा ये दावा
2 of 5
डांसर सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में सपना चौधरी का कार्यक्रम फतेहाबाद रोड के पांच सितारा होटल में होने के वीडियो वायरल हुए हैं। रविवार को शहर के कई व्हाट्सएप ग्रुपों पर वीडियो और फोटो शेयर होते रहे। होटल प्रबंधन और आयोजकों ने सपना चौधरी का कार्यक्रम कैंसिल होने का दावा किया था, लेकिन वीडियो वायरल होने से उनके सच पर सवाल खड़े हुए हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने यह सवाल प्रशासन और खुफिया एजेंसियों से भी किया है कि उन्हें सपना चौधरी के कार्यक्रम को कैंसिल बताकर होटल प्रबंधन ने कैसे आंखों में धूल झोंक दी।
तस्वीरें: सपना चौधरी के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, किया जा रहा ये दावा
एक कारपोरेट कंपनी के कार्यक्रम में फतेहाबाद रोड के पांच सितारा होटल में सपना चौधरी का कार्यक्रम शनिवार को होना था, लेकिन प्रशासनिक हलकों में चर्चा के बाद होटल प्रबंधन ने दावा किया था कि शाम को ही सपना चौधरी का कार्यक्रम कैंसिल कर दिया गया। आयोजक कोई विवाद नहीं चाहते, लेकिन रविवार को जैसे ही वीडियो वायरल हुए तो लोगों के साथ प्रशासन भी हैरत में पड़ गया।
तस्वीरें: सपना चौधरी के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, किया जा रहा ये दावा
जो फोटो वायरल हुए हैं, उनमें होटल के हॉल में सपना चौधरी नीली ड्रेस में अपने गीतों पर थिरक रही हैं। उनके साथ होटल के कमरे में कई लोगों ने फोटो खिंचवाए, जिसे अपने फेसबुक पर शेयर भी किया है। हालांकि होटल प्रबंधन ने रविवार को भी इन वीडियो के अपने होटल से जुड़े होने से इनकार किया।
तस्वीरें: सपना चौधरी के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, किया जा रहा ये दावा
होटल स्टाफ का कहना है कि सपना चौधरी उनके होटल में आई ही नहीं। अब सवाल ये है कि वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन और खुफिया एजेंसियों पर सवाल उठ रहे हैं तो इसकी जांच भी जरूरी है कि आखिर यह वीडियो किसने वायरल किए और इनकी सच्चाई क्या है।