फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुलासाः प्रेमी के साथ थे विवाहेतर संबंध इसलिए पति को उतारा मौत के घाट, बनाई थी ऐसी योजना

Fri, 10 Jul 2020 12:33 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 10 Jul 2020 12:33 AM IST
सार

सहायक पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज रजा बोले, गोलू को झूठा फंसाने के लिए दर्ज कराई थी हत्या की रिपोर्ट 
 

विज्ञापन
Wife Killed Husband With Lover Crime News
पुलिस गिरफ्त में हत्या के आरोपी प्रेमी और पत्नी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव सोथरा निवासी अर्जुन की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर गमछे से गला दबाकर की थी। थाना सिरसागंज पुलिस ने आरोपी मोहिनी और उसके प्रेमी हैप्पी उर्फ सुरजीत को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने गुरुवार को दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

 
Wife Killed Husband With Lover Crime News
सीओ डॉ. ईरज राजा हत्यारोपी से पूछताछ के दौरान - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि विगत 27 जून को थाना सिरसागंज के गांव सोथरा निवासी अर्जुन कुमार पुत्र स्व. ध्वज कुमार का शव घर के बाहर पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मामले में मृतक की पत्नी मोहनी देवी ने अर्जुन के ट्रैक्टर चालक गोलू पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। 
 
Wife Killed Husband With Lover Crime News
पुलिस ने पकड़े अर्जुन के हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
मामले की विवेचना करते समय थानाध्यक्ष सिरसागंज गिरीशचंद्र गौतम को हत्या में मोहिनी के शामिल होने के सुबूत मिले। गुरुवार सुबह पुलिस ने सूचना पर मोहिनी और उसके प्रेमी थाना नसीरपुर के लखनई निवासी हैप्पी उर्फ सुरजीत पुत्र शिवकुमार को सोथरा स्थित ओवरब्रिज के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Wife Killed Husband With Lover Crime News
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी प्रेमी और पत्नी - फोटो : अमर उजाला
कड़ाई से पूछताछ में मोहिनी ने अर्जुन की हत्या करने की बात कबूल की। क्षेत्राधिकारी डॉ. ईरज रजा ने बताया कि पूछताछ में मोहिनी ने बताया कि विगत एक वर्ष पूर्व उसके लखनई निवासी हैप्पी उर्फ सुरजीत से विवाहेतर संबंध हो गए थे। जानकारी पर अर्जुन विरोध करने लगा। 
 
विज्ञापन
Wife Killed Husband With Lover Crime News
थाने में हत्यारोपी पत्नी व उसका प्रेमी - फोटो : अमर उजाला
विरोध के चलते ही मोहिनी और हैप्पी उर्फ सुरजीत ने उसकी हत्या करने का फैसला किया और 26 एवं 27 जून की रात गमछे से गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को घर के बाहर फेंक दिया। मोहिनी ने स्वीकार किया कि गोलू को झूठा फंसाने के उद्देश्य से उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed