फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Locusts Attack: आगरा में फिर उमड़ी 'पाकिस्तानी आफत', फसल चट, सहमे किसान

Fri, 10 Jul 2020 12:32 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 10 Jul 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Pakistani Locusts Tiddi Dal Back Attacks In Village Of Agra
कृषि विभाग द्वारा किए दवा छिड़काव में मारे गए टिड्डे - फोटो : अमर उजाला
आगरा में एक बार फिर से टिड्डी दल ने जैतपुर इलाके में दस्तक दी। गुरुवार को सिजवाईपुरा और आस पास के गांवों के खेतों में रही बाजरे की फसल चट कर गए। 
Pakistani Locusts Tiddi Dal Back Attacks In Village Of Agra
पेड़ों पर बैठे टिड्डी दल को मारने के लिए दवा छिड़कते दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
किसान रिंगलाल और छिंगलाल ने बताया कि जब तक किसान इन्हें भगाते बाजरे की पौध को खेतों से साफ कर दिया। गांव के किसान इन्हें भगाने के लिए घंटों खेत में बर्तन बजाते रहे। देर शाम तक क्षेत्र में टिड्डी दल का प्रकोप बना हुआ था।       
        
Pakistani Locusts Tiddi Dal Back Attacks In Village Of Agra
पेड़ों पर छिड़काव करता दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश की ओर से आया टिड्डी दल ने पिनाहट के गांव उदयपुर खालसा से गुरुवार सुबह करीब नौ बजे फिरोजाबाद की ओर कूच कर गया। इस दौरान कृषि विभाग की टीमें कीटनाशक का छिड़काव करती रहीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani Locusts Tiddi Dal Back Attacks In Village Of Agra
पेड़ों पर टिड्डी दल - फोटो : अमर उजाला
पिनाहट के उदयपुर खालसा गांव में बुधवार की शाम करीब पांच बजे टिड्डी दल ने हमला किया। करीब एक किलोमीटर की एरिया में फैले दल ने देखते ही देखते गांव के आसपास स्थित बागों पर डेरा जमा दिया। यह देख किसानों के होश उड़ गए। 
 
विज्ञापन
Pakistani Locusts Tiddi Dal Back Attacks In Village Of Agra
आसमान में टिड्डी दल - फोटो : अमर उजाला
टिड्डी दल के हमले की खबर लगते ही कृषि विभाग की टीमें गांव पहुंचीं। पेड़ों पर डेरा जमाए टिड्डियों को मारने के लिए कीटनाशक का छिड़काव शुरू कराया। गुरुवार की सुबह भी टीमें छिड़काव में लगी रहीं। इससे लाखों की संख्या में टिड्डे मरे हैं। जिला कृषि अधिकारी डॉ रामप्रवेश ने बताया कि बचा हुआ टिड्डी दल गुरुवार को फिरोजाबाद की ओर निकल गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed