फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सड़क हादसे में खत्म हुआ सिपाही का पूरा परिवार, अंतिम संस्कार में नम हुईं आखें

Thu, 20 Jun 2019 03:26 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 20 Jun 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
whole family died of Madhya Pradesh Police Constable in road accident
सड़क हादसे में खत्म हुआ सिपाही का पूरा परिवार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के गुना जिले के चाचौड़ा में एसडीओपी कार्यालय में तैनात आरक्षी की परिवार सहित सड़क हादसे में मौत के बाद शव बड़ा गांव पहुंचे। शव पहुंचते ही गांव में चीत्कार मच गई। परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार के दौरान सैकड़ों लोग मौजूद रहे। 
whole family died of Madhya Pradesh Police Constable in road accident
गांव में पहुंचे शव - फोटो : अमर उजाला
गुना जिले के चाचौड़ा में तैनात सुभाष पत्नी गुड्डी देवी, बेटी निशा, बेबी एवं मुनमुन के साथ कार से सागर में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर लौटते समय उनकी कार और जेसीबी की टक्कर हो गई। हादसे में पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पोस्टमार्टम होने के बाद सुभाष, गुड्डी, बेबी एवं मुनमुन के शव गांव में पहुंचे तो चीत्कार मच गई। चार शवों को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई।
whole family died of Madhya Pradesh Police Constable in road accident
गांव में शव पहुंचने के बाद विलाप करते रिश्तेदार व परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
बड़ा गांव निवासी सुभाष नौकरी लगने के बाद परिवार के साथ मध्यप्रदेश में ही रह रहे थे। वर्तमान में उनकी ड्यूटी चाचौड़ा में थी। बताया गया है कि शादी समारोह में उनके साथ उनकी पत्नी गुड्डी, बेटी निशा, बेबी, मुनमुन थे। देर रात खुरई बाईपास पर जेसीबी और कार की भीषण टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सुभाष एक माह पहले ही बड़ा गांव आए थे। बड़ा गांव से अपने छोटे भाई को साथ लेकर गए थे। शादी समारोह में छोटे भाई को भी जाना था। कार में जगह न होने के कारण वो घर पर ही रह गया। घर पर रहने के कारण वो बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
whole family died of Madhya Pradesh Police Constable in road accident
सड़क हादसे में मारे गए परिवार के लोगों के शव देखते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
सुभाष की बेटी निशा की शादी भिंड में हुई है। शादी समारोह में शामिल होने के लिए दो दिन पहले ही निशा आरोन पहुंची थी। सड़क हादसे में मरने के बाद उसका अंतिम संस्कार ससुराल में हुआ जबकि पति पत्नी के साथ दोनों बेटियों का अंतिम संस्कार गांव में किया गया। 
विज्ञापन
whole family died of Madhya Pradesh Police Constable in road accident
गांव में पहुंचे सिपाही के परिवार के शव, मौके पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
मृतकों के अंतिम संस्कार में जसराना नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. रामपाल सिंह, शिवप्रताप सिंह, भाकियू भानू के प्रदेश महासचिव विजेंद्र सिंह, दिनेश लोधी आदि लोग पहुंचे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed