फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Update: बिन बारिश के बीता रक्षाबंधन, उमस से नहीं मिली राहत, अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम

Tue, 04 Aug 2020 09:33 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 04 Aug 2020 09:33 AM IST
विज्ञापन
weather update in agra
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में उमस से परेशान लोगों के लिए अभी राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार मंगलवार को बादलों की लुकाछिपी बनी रहेगी और उमस बढ़ने की संभावना है। राहत की बात यह है कि बुधवार को बारिश के आसार बन रहे हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए अगले दो दिनों के मौसम का हाल... 
weather update in agra
ब्रज में कम हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
सावन के चारों सोमवार सूखे बीते तो रक्षाबंधन का दिन भी बारिश के इंतजार में गुजर गया, लेकिन बारिश नहीं हुई। सावन का पूरा महीना ही सूखा बीता है। जबकि यह महीना मनभावन बारिश के लिए जाना जाता रहा है। 
weather update in agra
आसमान में छाए रहे बादल - फोटो : amar ujala
पांच सालों में यह पहला मौका है जब सावन का महीना इतना सूखा बीता हो। सोमवार को रक्षाबंधन पर पूरे दिन बारिश का इंतजार होता रहा। बादलों की लुकाछिपी तो रही लेकिन गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
weather update in agra
बारिश में भींगते हुए जाता व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। अर्जुन नगर की ओर शाम को हल्की बूंदाबांदी भी हुई लेकिन पूरा शहर सूखा ही रहा। 
विज्ञापन
weather update in agra
बारिश - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में बादलों की लुकाछिपी बनी रहेगी, लेकिन उमस में बढ़ोतरी हो सकती है। बुधवार शाम को बारिश के आसार बन रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed