आगरा में सर्दी का सितम बरकरार है। ताजनगरी गुरुवार को कड़ाके की ठंड से ठिठुरती रही। शुक्रवार को भी यही हाल है। रात आठ बजे से घना कोहरा छा गया, जो सुबह नौ बजे तक नहीं हटा। दिन का तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 15.7 पर आ गया। रात का पारा आधा डिग्री गिरकर 5.5 डिग्री पर पहुंच गया। प्रदेश के सर्द शहरों में ताजनगरी छठवें स्थान पर रही। अलीगढ़ सबसे सर्द रहा जहां दिन में पारा महज 11.4 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक सुबह कोहरा छाए रहने और शीतलहर के कारण तापमान सामान्य से नीचे ही रहने का अनुमान है।
{"_id":"60138c9e8ebc3e54387c1ffd","slug":"weather-forecast-update-today-agra-temperature-six-degrees-below-normal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Weather: 6.3 डिग्री लुढ़का पारा, प्रदेश में छठवां सर्द शहर रहा आगरा, अगले तीन ऐसा रहेगा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: 6.3 डिग्री लुढ़का पारा, प्रदेश में छठवां सर्द शहर रहा आगरा, अगले तीन ऐसा रहेगा हाल
Fri, 29 Jan 2021 10:01 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:01 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह छाया घना कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
ठंड से ठिठुरते दिखे शहरवासी
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को ताजनगरी का अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस था। गुरुवार को यह 15.7 पर पहुंचा जो सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। तापमान में एकाएक इतनी कमी आने के कारण लोग ठिठुरते नजर आए। सुबह बेहद घना कोहरा रहा। शुक्रवार को तापमान और कम होने के आसार हैं।
रात 10 बजे एमजी रोड पर छाया घना कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार रात आठ बजे के बाद से ही हाईवे पर घना कोहरा छाने लगा जो सुबह तक बना रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में कोहरा छाया रहेगा। सुबह और रात में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। दिन और रात के तापमान में कमी आएगी और पारा सामान्य से नीचे ही रह सकता है। दोपहर में धूप रहेगी, लेकिन शीतलहर के कारण तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा: हाईवे पर छाया घना कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को तापमान
शहर तापमान
अलीगढ़ 11.4 डिग्री
हरदोई 13.6 डिग्री
मेरठ 14.3 डिग्री
कानपुर 15 डिग्री
मुजफ्फरनगर 15.6 डिग्री
आगरा 15 .7 डिग्री
शहर तापमान
अलीगढ़ 11.4 डिग्री
हरदोई 13.6 डिग्री
मेरठ 14.3 डिग्री
कानपुर 15 डिग्री
मुजफ्फरनगर 15.6 डिग्री
आगरा 15 .7 डिग्री
विज्ञापन
ताजमहल में छाया कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
सुबह कम आए सैलानी
ताजमहल पर गुरुवार को घना कोहरा छाया रहा। सुबह 10 बजे तक ताजमहल पर गिने चुने पर्यटक ही आए। यमुना एक्सप्रेसवे और आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर घना कोहरा छाए रहने के कारण ज्यादातर पर्यटक सुबह 11 बजे के बाद ही आगरा आ सके। इस वजह से दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक पर्यटकों की भीड़ नजर आई। दोपहर 12 बजे तक रॉयल गेट से कोहरे के कारण ताज नजर नहीं आया। दिनभर में ताज पर केवल 7068 पर्यटक ही आए।
ताजमहल पर गुरुवार को घना कोहरा छाया रहा। सुबह 10 बजे तक ताजमहल पर गिने चुने पर्यटक ही आए। यमुना एक्सप्रेसवे और आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर घना कोहरा छाए रहने के कारण ज्यादातर पर्यटक सुबह 11 बजे के बाद ही आगरा आ सके। इस वजह से दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक पर्यटकों की भीड़ नजर आई। दोपहर 12 बजे तक रॉयल गेट से कोहरे के कारण ताज नजर नहीं आया। दिनभर में ताज पर केवल 7068 पर्यटक ही आए।