गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुए बवाल का असर आगरा के पर्यटन उद्योग पर पड़ा। बवाल के कारण ताजमहल पर सैलानियों की संख्या उम्मीद से कम रही। 400 से ज्यादा सैलानियों ने टिकट रद्द करा दिए। बुधवार को सैलानी और भी कम आए। जबकि गणतंत्र दिवस पर सैलानियों का सैलाब उमड़ने की उम्मीद थी।
Taj Mahal: पर्यटन पर पड़ा दिल्ली बवाल का असर, 400 से ज्यादा सैलानियों ने रद्द कराए टिकट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23 जनवरी (शनिवार) को कैपिंग से ज्यादा टिकट बेचे गए थे। ऐसे में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) विभाग को भी उम्मीद थी कि गणतंत्र दिवस की छुट्टी में ऑफलाइन टिकट बिक्री के लिए काउंटर खोलने की जरूरत पड़ेगी, लेकिन पर्यटक ही कम आए।
ताजमहल 13,593 7690
आगरा किला 3262 1664
एत्माद्दौला 390 167
महताब बाग 507 150
सिकंदरा 720 459
रामबाग 196 86
मरियम टूम 40 16
पर्यटकों में डर का माहौल
आगरा एप्रूव्ड गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष शमशुद्दीन ने बताया कि जैसे तैसे ताजनगरी का पर्यटन पटरी पर लौटता नजर आ रहा था, लेकिन दिल्ली की घटना ने पर्यटकों को डरा दिया है। कभी भी कुछ भी होने का डर और लाल किला जैसी विश्व विरासत पर ऐसा तांडव बेहद निंदनीय है। पर्यटकों में ऐसी घटनाओं से डर का माहौल है। इसका बुरा असर हम पर पड़ना तय है।
... लौटना मुश्किल होगा
टूर ऑपरेटर सुमित उपाध्याय ने बताया कि 26 जनवरी को दोपहर दो बजे के बाद की विजिट कैंसल होती चली गईं। लोगों में डर था कि आगरा आकर वापस दिल्ली लौटना मुश्किल होगा। सीमाएं सील न हो जाएं, इसलिए पर्यटकों ने ताज का दीदार करना कैंसल कर दिया।