फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिरोजाबाद: नहीं थम रही मरीजों की संख्या, सौ शैय्या अस्पताल में 495 भर्ती, 176 में डेंगू की पुष्टि

Fri, 17 Sep 2021 01:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Sep 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Viral Fever Dengue in Firozabad News: number of sick children increases in government hospital firozabad
बीमार बेटे को कंधे पर लेकर अस्पताल आया पिता - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल फीवर के मरीजों की संख्या थम नहीं रही है। गुरुवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थित सौ शैय्या अस्पताल और नवनिर्मित इमारत में भर्ती बीमार बच्चों की संख्या 495 हो गई। वहीं 24 घंटे में कराई एलाइजा जांच में 176 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। दोपहर एक बजे तक लगभग 240 बच्चे ओपीडी में देखे गए।



फिरोजाबाद: नाती के इलाज के लिए गुहार लगाते रहे दादा, दो घंटे बाद डॉक्टर ने देखा, तब तक थम गईं सांसें

मरीजों की संख्या बढ़ती देखकर प्राचार्य डा. संगीता अनेजा ने अन्य जिलों के मेडिकल कॉलेज के प्राचार्यों से वार्ता कर डॉक्टर भेजने के लिए पत्र लिखा है। अन्य स्टाफ को भी ट्रेनिंग देकर सीधे ड्यूटी पर लगाया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने नवनिर्मित इमारत की दूसरी मंजिल पर और बेड बढ़वाए हैं। साथ ही गैलरी और स्टोर रूम में भी ब्रेंच डलवा दी गई हैं।

Viral Fever Dengue in Firozabad News: number of sick children increases in government hospital firozabad
फिरोजाबाद: सौ शैय्या अस्पताल के बाहर भीड़ - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी रही। हालांकि ओपीडी में डॉक्टरों की संख्या बढ़ाए जाने के कारण मरीजों को ज्यादा देर इंतजार नहीं करना पड़ा। 24 घंटे में 210 से ज्यादा मरीजों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। सामान्य स्थिति तक पहुंचने पर मरीज की छुट्टी की जा रही है। 

Viral Fever Dengue in Firozabad News: number of sick children increases in government hospital firozabad
बीमार बच्चे को देखतीं प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि सौ शैय्या अस्पताल में 480 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। हम संसाधन में इजाफा कर रहे हैं। मगर मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी से संसाधन भी कम पड़ रहे हैं। सभी को बेहतर इलाज दिया जा रहा है। नए डॉक्टर की भर्ती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Fever Dengue in Firozabad News: number of sick children increases in government hospital firozabad
महिला की गोद में बीमार बच्चा - फोटो : अमर उजाला
गांव से आ रहे मरीज, सीएचसी 'बीमार'
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को पर्याप्त इलाज नहीं मिल रहा है। इसके अलावा शहरी क्षेत्र की स्थिति भी बिगड़ी हुई है। वहीं, निजी चिकित्सकों के क्लीनिकों पर हो रही कार्रवाई से पूरा लोड़ सौ शैय्या अस्पताल पर बढ़ गया है। गुरुवार को लोग अपने बीमार बच्चों को लेकर पहुंचे। लोडिंग वाहन का भी सहारा लिया गया। 
 
विज्ञापन
Viral Fever Dengue in Firozabad News: number of sick children increases in government hospital firozabad
अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला
आज गुरुवार है, छुट्टी न करो डॉक्टर साहब...
जिन बच्चों की स्थिति सुधर गई थी। उन्हें डॉक्टर ने घर ले जाने के लिए परिजनों से कहा। मगर कई परिजन अड़ गए। कहने लगे कि आज गुरुवार है। आज अस्पताल से छुट्टी न करो। कल अच्छा दिन है तभी घर ले जाएंगे। लोगों की इस भ्रांति से अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई। सौ शैय्या अस्पताल में एक पलंग पर दो मरीज भर्ती करने पड़े।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed