फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा में ग्रामीण बने 'देवदूत': पानी में डूब रही स्कूल वैन में फंसे 11 बच्चों की बचाई जिंदगी, देखें तस्वीरें

Wed, 27 Oct 2021 12:10 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल नेटवर्क, आगरा
अमर उजाल नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 27 Oct 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Villagers saved the lives of 11 children after school van accident in agra
आगरा: स्कूल वैन की छत पर खड़े बच्चे - फोटो : अमर उजाला

आगरा के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में मंगलवार की सुबह हुए स्कूल वैन हादसे के बाद ग्रामीण देवदूत बनकर आए और 11 बच्चों की जिंदगी बचाई। पानी से भरे गहरे गड्ढे में स्कूल वैन गिरते ही उसमें मौजूद बच्चों ने चीख-पुकार मचाना शुरू कर दिया था। आवाज सुनते ही ग्रामीण दौड़ते हुए घटनास्थल पर पहुंचे और गड्ढे में कूद गए। ग्रामीणों ने वैन के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। हादसे के बाद सहमे बच्चे पानी में भीगने के कारण कांप रहे थे। ग्रामीणों ने चादर-कपड़े की व्यवस्था कर उनके कपड़े बदलवाए और अलाव जलाया। तब जाकर बच्चों की जान में जान आई। 



आगरा में हादसा: पानी से भरे गहरे गड्डे में गिरी स्कूल वैन, ग्रामीणों ने सभी बच्चों को सुरक्षित बचाया

हादसा मंगलवार सुबह तकरीबन आठ बजे फतेहपुर सीकरी के गांव नगल उत्तू के समीप हुआ। यहां बच्चों से भरी स्कूल वैन गड्ढे में गिर गई थी। इस हादसे ने ग्रामीणों की सांसें अटका दी थीं। स्कूली बच्चों और वैन चालक को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। 

Villagers saved the lives of 11 children after school van accident in agra
आगरा: गड्ढे में गिरी स्कूल वैन को निकालते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले की सीमा से सटे भरतपुर जिले के गांव नगला जानू स्थित मनीष पब्लिक स्कूल की वैन मंगलवार सुबह बच्चों को लेकर गांव घोरोली से उत्तू मार्ग पर होकर जा रही थी। इसी दौरान वैन अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। 
Villagers saved the lives of 11 children after school van accident in agra
आगरा: स्कूल वैन की छत पर खड़े बच्चे - फोटो : अमर उजाला
बच्चों की चीख-पुकार सुनकर घटनास्थल पर गांव उत्तू के प्रधान थान सिंह ग्रामीणों के साथ पहुंच गए। वैन को पानी डूबता देख ग्रामीण गड्ढे में कूद गए। उन्होंने वैन के शीशे तोड़े। इसके बाद बच्चों और चालक को रस्सी के सहारे गड्ढे से बाहर निकाला। सभी बच्चे पानी से पूरी तरह भीग गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Villagers saved the lives of 11 children after school van accident in agra
आगरा: हादसे से सहमे स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
बच्चों को बचाने में ग्रामीण राजेंद्र सोलंकी, सहदेव, प्रेमचंद शर्मा, नेमीचंद शर्मा, अशोक कुमार, रवि साहब सिंह, मास्टर वीरेंद्र सिंह समेत कई लोगों का सहयोग रहा। ग्रामीणों का कहना था कि हादसा देखकर हमारी सांसें अटक गईं थीं। ईश्वर की कृपा से सभी बच्चे सकुशल बच गए, हमारी मेहनत सफल हो गई। 
विज्ञापन
Villagers saved the lives of 11 children after school van accident in agra
ग्रामीणों ने स्कूल वैन को बाहर निकाला - फोटो : अमर उजाला
घटना के वक्त स्कूल वैन में 11 बच्चे सवार थे। सभी सुरक्षित हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और बच्चों के परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया। हादसे का शिकार हुई स्कूल वैन आगरा के नंबर की है। पुलिस ने वैन चालक से पूछताछ की है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed