फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अहोई अष्टमी 2021: आस्था की अलौलिक आभा से जगमग हुआ राधाकुंड, स्नान करने से मिलता है संतान प्राप्ति का आशीर्वाद

Wed, 27 Oct 2021 12:06 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 27 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ahoi Ashtami 2021 Devotees Take Bath In Radha Kund Blessings Of Having Children
रंग बिरंगी रोशनी से जगमग राधाकुंड - फोटो : अमर उजाला

मन में तमाम मनोकामनां संजोए भक्त राधारानी की शरण में पहुंच गए हैं। राधाकुंड में दो दिवसीय अहोई अष्टमी मेले का मुख्य स्नान 28 अक्तूबर की मध्य रात को होगा। बुधवार की रात को बाहर आने वाले श्रद्धालु डुबकी लगा कर स्नान करेंगे। अहोई अष्टमी मेले को लेकर राधाकुंड के चारों ओर व परिक्रमा मार्ग में विशेष सजावट की गई है। रोशनी के लिए आधुनिक एलईडी लाइट लगाई गई हैं। रंग-बिरंगी झालरों से घाटों से सटी दीवारों को सजाया गया है। दो स्वागत द्वार बनाए गए हैं। घाटों पर सपोर्ट बल्ली लगाई गई हैं। ताकि श्रद्धालु गहरे पानी में जाने से रोके जा सकें। कुंड के स्नान के लिए विशेष गोताखोरों की टीम व नाव लगाई गई है। मेला में विशेष निगरानी के लिए 15 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

Ahoi Ashtami 2021 Devotees Take Bath In Radha Kund Blessings Of Having Children
मथुरा: पुलिस ने देखीं व्यवस्थाएं - फोटो : अमर उजाला

एक जोन, तीन सेक्टरों में रहेगी व्यवस्था 
अहोई अष्टमी मेले को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की गई है। मेला क्षेत्र को एक जोन व तीन सेक्टरों में बांटा गया है। डीएम नवनीत सिंह चहल के दिशा-निर्देश पर मेला प्रभारी गोवर्धन एसडीएम अजय कुमार सिंह व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। ईओ महेंद्र कुमार के निर्देश पर पार्किंग, पेयजल, खोया-पाया, साफ-सफाई आदि व्यवस्थाएं की गई हैं।

Ahoi Ashtami 2021 Devotees Take Bath In Radha Kund Blessings Of Having Children
मथुरा: राधाकुंड में स्नान के लिए आए श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
चिकित्सा अधीक्षक जीतेश तिवारी ने बताया कि अहोई अष्टमी मेले के लिए तीन स्वास्थ्य कैंप लगाए जाएंगे। राधाकुंड संगम स्थल, मीरा मनोरंजन धर्मशाला व पुलिस चौकी राधाकुंड पर कैंप लगाए जाएंगे। तीन एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ahoi Ashtami 2021 Devotees Take Bath In Radha Kund Blessings Of Having Children
कुंड पर लगाई गई बल्ली - फोटो : अमर उजाला
राधाकुंड में स्नान के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचेंगे। सुरक्षा की दृष्टि के लिए घाटों पर बल्ली लगाई गई हैं, ताकि स्नान करने वाले श्रद्धालु गहरे पानी में न जाएं। कुंड के स्नान के लिए विशेष गोताखोरों की टीम भी लगाई गई है। मेला में विशेष निगरानी के लिए 15 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।  
 
विज्ञापन
Ahoi Ashtami 2021 Devotees Take Bath In Radha Kund Blessings Of Having Children
रोशनी से जगमग राधाकुंड - फोटो : अमर उजाला
गोवंश को पहुंचाया राल गोशाला 
मेले से पूर्व विशेष अभियान चला कर बेसाहरा गोवंश को राल गोशाला पहुंचाया गया है। राधाकुंड में स्नान के लिए दूर दराज से श्रद्धालु आते हैं। पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते यहां मेला का आयोजन नहीं किया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed