बीते दिनों जहां एटा जिले में पालतू कुत्ते के साथ क्रूरता का मामला सामने आया था, वहीं आगरा के बाह क्षेत्र में ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर दो पिल्लों को बचाया। ये पिल्ले 80 फीट गहरे कुएं में गिर गए थे। मामला बाह के मनभावती पुरा गांव का है। यहां सोमवार दोपहर को एक कुएं के चारों ओर एक कुतिया काफी देर से चक्कर लगा रही थी। ग्रामीणों ने वहां जाकर देखा तो पता लगा उसके दो पिल्ले 80 फीट गहरे सूखे कुएं में गिर गए हैं। ग्रामीणों ने पुलिस और दमकल कर्मियों को जानकारी दी। दोनों पिल्लों को बचाने के लिए शाम चार बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को कुएं से निकाल लिया गया। बाहर निकलते ही दोनों पिल्ले मादा श्वान से चिपक गए।
Agra: दो पिल्लों की जान बचाने के लिए तीन घंटे चला रेस्क्यू, ग्रामीणों ने 80 फीट गहरे कुएं से बाहर निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी, बाह (आगरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 13 Dec 2022 04:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन