{"_id":"63971565410ef24c7c643c8f","slug":"four-people-killed-pet-dog-by-throwing-it-in-a-river-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: पालूत कुत्ता भौंकता था तो बोरे में बंदकर नदी में फेंककर मार डाला, चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: पालूत कुत्ता भौंकता था तो बोरे में बंदकर नदी में फेंककर मार डाला, चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Mon, 12 Dec 2022 05:20 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 12 Dec 2022 05:20 PM IST
सार
चार लोगों ने पालतू कुत्ते को पहले बोरे में बंद किया। इसके बाद उसे नदी में फेंक दिया, जिससे वह मर गया। सेवानिवृत्त फौजी ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
कोतवाली जैथरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के जैथरा क्षेत्र में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। जैथरा क्षेत्र के गांव सिराऊ में रास्ते से गुजरने पर कुत्ता भौंकता था तो चार लोगों ने उसे मार डाला। आरोपियों ने कुत्ते को पहले बोर में बंद कर लिया। इसके बाद नदी में फेंक दिया। इस मामले में सेवानिवृत्त फौजी ने आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
गांव सिराऊ निवासी रामसरन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनका एक पालतू कुत्ता था। 15 नवंबर को वह अचानक कहीं लापता हो गया। उसे पूरे गांव और सभी संभावित स्थानों पर खोज किया। उन्होंने बताया कि गांव के नीरज, विनोद, सुदीप और संजीत उसे बोरे में बंदकर ले गए। इसके बाद नदी में फेंक दिया, जिससे कुत्ता मर गया।
विज्ञापन
रामसरन ने बताया कि उनका पालतू कुत्ता आरोपियों पर भौंकता था, जिसके चलते उक्त लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया। थाना प्रभारी रामेंद्र शुक्ला ने बताया कि कुत्ते की हत्या करने का आरोप लगाया गया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पता किया जा रहा है कि आरोप कितने सहीं हैं और इसके क्या साक्ष्य हैं।
विज्ञापन