{"_id":"5c1d0271bdec2256b37e6974","slug":"village-lalau-people-take-big-decision-after-sanjali-murder-case-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संजलि हत्याकांड: अब तक नहीं लगा हमलावरों का सुराग, ग्रामीणों ने किया बड़ा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजलि हत्याकांड: अब तक नहीं लगा हमलावरों का सुराग, ग्रामीणों ने किया बड़ा फैसला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 21 Dec 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
संजलि को न्याय दिलाने की मुहिम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा में संजलि हत्याकांड के बाद गांव लालऊ में दहशत का माहौल है। इसकी वजह यह है कि हमलावरों की गिरफ्तारी तो दूर उनके बारे में अभी तक कोई सुराग तक नहीं मिला है। घटना से सहमे ग्रामीणों ने बड़ा फैसला किया है। उन्होंने कहा कि पहले संजलि के हत्यारे गिरफ्तार किए जाएंगे, इसके बाद ही हम बेटियों को स्कूल भेजेंगे।
संजलि हत्याकांड: अब तक नहीं लगा हमलावरों का सुराग, ग्रामीणों ने किया बड़ा फैसला
2 of 6
लालऊ गांव के लोग
- फोटो : अमर उजाला
लालऊ गांव के 100 से अधिक परिवारों ने शुक्रवार को कहा कि अगर पुलिस हत्यारों का पता लगाकर उन्हें नहीं पकड़ पाती है, तो हमारी बेटियां घर पर ही बैठी रहेंगी। आखिर उन्हें भेजें भी तो किस भरोसे, जैसे संजलि को जलाया वैसे ही हमारी बेटी को भी जला दिया तो कौन जिम्मेदार होगा? आखिर हत्यारे अभी खुले घूम रहे हैं।
संजलि हत्याकांड: अब तक नहीं लगा हमलावरों का सुराग, ग्रामीणों ने किया बड़ा फैसला
3 of 6
संजलि के पिता
- फोटो : अमर उजाला
संजलि के पिता हरेंद्र ने कहा कि उन्होंने बेटियों की फीस भरने के लिए कर्ज तक लिया, कभी हिम्मत नहीं टूटी लेकिन अब डर लग रहा है, अभी बेटियों को स्कूल नहीं भेजेंगे। अगर संजलि के हत्यारे नहीं पकड़े गए तो उसकी बीएससी में पढ़ने वाली बड़ी बहन अंजलि की पढ़ाई आगे नहीं बढ़ पाएगी। संजलि की छोटी बहन गांव के ही स्कूल में पढ़ती है, यह घर के पास है, थोड़े दिन बाद उसे भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
संजलि हत्याकांड: अब तक नहीं लगा हमलावरों का सुराग, ग्रामीणों ने किया बड़ा फैसला
4 of 6
संजलि के गांव के लोग
- फोटो : अमर उजाला
संजलि की मां अनीता ने भी यही कहा कि हम सभी से कहते हैं कि बेटा-बेटी में फर्क न करो, बेटियों को भी पढ़ाओ, लेकिन अब कैसे कहें? अगर किसी मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्ती दिखाएं तो पुलिस 24 घंटे में हत्यारों को ढूंढ निकालती है, फिर हमारी बिटिया के मामले में देरी क्यों हो रही है?
विज्ञापन
संजलि हत्याकांड: अब तक नहीं लगा हमलावरों का सुराग, ग्रामीणों ने किया बड़ा फैसला
5 of 6
संजलि का गांव
गांव लालऊ की कल्पना, सोनिया, रानी, राखी का कहना था कि पूरे गांव ने यह फैसला लिया है कि पहले हत्यारों की गिरफ्तारी, फिर बेटियों की पढ़ाई। लालऊ के पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह का कहना है कि घटना से गांव ही नहीं, आसपास की बेटियां भी बुरी तरह भयभीत हैं। मलपुरा के पूर्व प्रधान सुख सिंह का कहना है कि ऐसी वीभत्स घटना पहली बार हुई है, हर शख्स सहमा हुआ है, फिर बेटियों को स्कूल किसके भरोसे भेज दें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।