फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजलि हत्याकांड: अब तक नहीं लगा हमलावरों का सुराग, ग्रामीणों ने किया बड़ा फैसला

Fri, 21 Dec 2018 08:40 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Dec 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
village lalau people take big decision after sanjali murder case in agra
संजलि को न्याय दिलाने की मुहिम - फोटो : अमर उजाला
आगरा में संजलि हत्याकांड के बाद गांव लालऊ में दहशत का माहौल है। इसकी वजह यह है कि हमलावरों की गिरफ्तारी तो दूर उनके बारे में अभी तक कोई सुराग तक नहीं मिला है। घटना से सहमे ग्रामीणों ने बड़ा फैसला किया है। उन्होंने कहा कि पहले संजलि के हत्यारे गिरफ्तार किए जाएंगे, इसके बाद ही हम बेटियों को स्कूल भेजेंगे। 

संजलि हत्याकांड: अब तक नहीं लगा हमलावरों का सुराग, ग्रामीणों ने किया बड़ा फैसला

village lalau people take big decision after sanjali murder case in agra
लालऊ गांव के लोग - फोटो : अमर उजाला
लालऊ गांव के 100 से अधिक परिवारों ने शुक्रवार को कहा कि अगर पुलिस हत्यारों का पता लगाकर उन्हें नहीं पकड़ पाती है, तो हमारी बेटियां घर पर ही बैठी रहेंगी। आखिर उन्हें भेजें भी तो किस भरोसे, जैसे संजलि को जलाया वैसे ही हमारी बेटी को भी जला दिया तो कौन जिम्मेदार होगा? आखिर हत्यारे अभी खुले घूम रहे हैं। 

संजलि हत्याकांड: अब तक नहीं लगा हमलावरों का सुराग, ग्रामीणों ने किया बड़ा फैसला

village lalau people take big decision after sanjali murder case in agra
संजलि के पिता - फोटो : अमर उजाला
संजलि के पिता हरेंद्र ने कहा कि उन्होंने बेटियों की फीस भरने के लिए कर्ज तक लिया, कभी हिम्मत नहीं टूटी लेकिन अब डर लग रहा है, अभी बेटियों को स्कूल नहीं भेजेंगे। अगर संजलि के हत्यारे नहीं पकड़े गए तो उसकी बीएससी में पढ़ने वाली बड़ी बहन अंजलि की पढ़ाई आगे नहीं बढ़ पाएगी। संजलि की छोटी बहन गांव के ही स्कूल में पढ़ती है, यह घर के पास है, थोड़े दिन बाद उसे भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजलि हत्याकांड: अब तक नहीं लगा हमलावरों का सुराग, ग्रामीणों ने किया बड़ा फैसला

village lalau people take big decision after sanjali murder case in agra
संजलि के गांव के लोग - फोटो : अमर उजाला
संजलि की मां अनीता ने भी यही कहा कि हम सभी से कहते हैं कि बेटा-बेटी में फर्क न करो, बेटियों को भी पढ़ाओ, लेकिन अब कैसे कहें? अगर किसी मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्ती दिखाएं तो पुलिस 24 घंटे में हत्यारों को ढूंढ निकालती है, फिर हमारी बिटिया के मामले में देरी क्यों हो रही है? 
विज्ञापन

संजलि हत्याकांड: अब तक नहीं लगा हमलावरों का सुराग, ग्रामीणों ने किया बड़ा फैसला

village lalau people take big decision after sanjali murder case in agra
संजलि का गांव
गांव लालऊ की कल्पना, सोनिया, रानी, राखी का कहना था कि पूरे गांव ने यह फैसला लिया है कि  पहले हत्यारों की गिरफ्तारी, फिर बेटियों की पढ़ाई। लालऊ के पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह का कहना है कि घटना से गांव ही नहीं, आसपास की बेटियां भी बुरी तरह भयभीत हैं। मलपुरा के पूर्व प्रधान सुख सिंह का कहना है कि ऐसी वीभत्स घटना पहली बार हुई है, हर शख्स सहमा हुआ है, फिर बेटियों को स्कूल किसके भरोसे भेज दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed