फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केक-गिफ्ट लेकर शहीद की बेटी का जन्मदिन मनाने पहुंची यूपी पुलिस, खुशी से खिल उठा मासूम का चेहरा

Tue, 21 Jul 2020 12:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Jul 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh Police Celebrates Birthday of Martyr Jawan Bablu Kumar Daughter In Mathura
शहीद की बेटी को गिफ्ट देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कोरोना काल में उत्तर प्रदेश पुलिस खाकी के फर्ज के साथ-साथ अपने कार्यों से आम लोगों में खुशियां बिखेर रही है। मथुरा से खाकी की ऐसी ही दिल छू लेने वाली तस्वीरें आई हैं। यहां पुलिस ने सेना के शहीद जवान बबलू सिंह की बेटी का जन्मदिन खास अंदाज में मनाया। गिफ्ट और केक लेकर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शहीद की बेटी को उसके आठवें जन्मदिन की बधाई दी तो मासूम का चेहरा खुशी खिल उठा। 

Uttar Pradesh Police Celebrates Birthday of Martyr Jawan Bablu Kumar Daughter In Mathura
शहीद की बेटी गरिमा - फोटो : अमर उजाला
दिल छू लेने वाला यह मामला 18 जुलाई (शनिवार) का है। सोमवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। शहर के बालाजी पुरम निवासी सेना के जवान बबलू सिंह 30 जुलाई 2016 को जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। उनकी एक बेटी है, जिसका नाम गरिमा है। वो उस वक्त चार वर्ष की थी। 
Uttar Pradesh Police Celebrates Birthday of Martyr Jawan Bablu Kumar Daughter In Mathura
पुलिस ने मनाया शहीद की बेटी का जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को शहीद बबलू सिंह की गरिमा का आठवां जन्मदिन था। मथुरा पुलिस ने उसके जन्मदिन को खास अंदाज में मनाकर यादगार बना दिया। डायल 112 के पुलिसकर्मी गिफ्ट और केक लेकर अपनी गाड़ी से अचानक शहीद बबलू सिंह के घर पहुंच गए। घर के पास गाड़ी रुकते ही सायरन की जगह  हैप्पी बर्थडे टू यू...बजने लगा। यह सुनकर गरिमा और उसके परिवारवाले बाहर आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttar Pradesh Police Celebrates Birthday of Martyr Jawan Bablu Kumar Daughter In Mathura
पुलिस ने मनाया शहीद की बेटी का जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मियों ने गिफ्ट देकर मासूम गरिमा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी तो उसका चेहरा खुशी से खिल उठा। परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पुलिसकर्मियों ने केक काटकर शहीद बबलू की बेटी का जन्मदिन मनाया। वहां मौजूद सभी लोग खुशी से झूम उठे। खाकी का यह रूप देखकर सभी ने यूपी पुलिस को धन्यवाद कहा। 
विज्ञापन
Uttar Pradesh Police Celebrates Birthday of Martyr Jawan Bablu Kumar Daughter In Mathura
पुलिस ने गरीब परिवार के बच्चे का मनाया जन्मदिन (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
इससे पूर्व यूपी पुलिस अपने कार्यों से कई परिवारों में खुशियां बिखर चुकी हैं। लॉकडाउन के दौरान एक मां की पुकार सुनकर मथुरा पुलिस ने उसकी बेटी का जन्मदिन मनाने पहुंच गई थी। आगरा में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चे की पुकार पर पुलिस ने उसका न सिर्फ केक काटकर जन्मदिन मनाया, बल्कि उसे उपहार भी दिए थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed