{"_id":"5da9be8e8ebc3e93d33e7c8d","slug":"urs-e-kasmi-start-on-khankahe-barkatiya-dargah-in-etah","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दरगाह खानकाहे बरकातिया पर उर्स-ए-कासमी का आगाज, सज्जादानशीं ने दिया तालीम पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरगाह खानकाहे बरकातिया पर उर्स-ए-कासमी का आगाज, सज्जादानशीं ने दिया तालीम पर जोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 18 Oct 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दरगाह खानकाहे बरकातिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एटा में आलम-ए-शोहरत की दरगाह शरीफ खानकाहे बरकातिया पर 94वें उर्स-ए-कासमी का आगाज शुक्रवार को हल्का-ए-जिक्र कादरिया के साथ हुआ। तीन दिन तक चलने वाले उर्स में देश-विदेश के हजारों जायरीन शिरकत करने पहुंचे। तकरीर में तालीम के साथ तरबियत (परवरिश) पर भी जोर दिया गया।
2 of 5
उर्स-ए-कासमी का आगाज
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह खानकाहे बरकातिया दरगाह पर कुरानख्वानी हुईं। मजार-ए-मुबारक पर फातिहा पढ़ी गईं। महफिल-ए-मिलाद शरीफ में उलमा-ए-किराम ने इंसानियत और तालीम पर जोर दिया।
3 of 5
उर्स में तकरीर देते मुस्लिम नेता
- फोटो : अमर उजाला
खानकाहे बरकातिया के सज्जादानशीं सैयद नजीब हैदर नूरी ने कहा कि मुस्लिम समाज में तालीम के गिरते स्तर को सुधारना होगा। हमें अपने बच्चों की तालीम के लिए फिक्रमंद होना पड़ेगा। हमें अपने बच्चों को दीनी तालीम के साथ आज के दौर में बुनियादी तालीम भी जरूर हासिल करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उर्स में तकरीर देते मौलाना
- फोटो : अमर उजाला
जामिया अहसनुल बरकात में मदरसा तालीम के साथ आज के दौर की तालीम भी दी जाएगी। इस दौरान गद्दीनशीं प्रो. सैयद अमीन कादरी ने फातिहा और दुआ करके महफिल का समापन किया। सैयद मोहम्मद अशरफ कादरी, सैयद नजीब हैदर नूरी सहित बाहर से आए उलमा ने तालीम पर रोशनी डाली।
विज्ञापन
5 of 5
दरगाह खानकाहे बरकातिया
- फोटो : अमर उजाला
उर्स में देश की सबसे बड़ी अजमेर शरीफ स्थित सूफी संत ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह शरीफ, सुन्नी मसलक की खानकाह बरेली शरीफ के सज्जादानशीं, बदायूं शरीफ, काल्पी शरीफ, जाइस शरीफ, मैनपुरी आदि खानकाहों के सज्जादानशीं भी शामिल रहेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।