मैनपुरी के सिरसागंज चौराहे पर किराये के मकान में पकड़ी गई अवैध शस्त्र फैक्टरी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। एसटीएफ द्वारा पकड़े गए सरगना पंकज ने बताया कि जेल में निरुद्ध रहने के दौरान उसकी मुलाकात बिहार के मुंगेर निवासी कारीगरों से हुई थी। छूटने के बाद वह कारीगरों को लेकर आया और अवैध पिस्टल बनवाने लगा। इसके लिए सिरसागंज चौराहा के पास उसने प्रतिमाह 75 हजार रुपये किराये पर मकान ले रखा था।
{"_id":"62cbf01ed7eca609580e8cec","slug":"up-stf-busted-illegal-arms-factory-in-mainpuri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Illegal Arms Factory: सरगना ने बिहार के मुंगेर से बुलाए थे कारीगर, दो राज्यों में 100 से अधिक अवैध पिस्टल बेचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Illegal Arms Factory: सरगना ने बिहार के मुंगेर से बुलाए थे कारीगर, दो राज्यों में 100 से अधिक अवैध पिस्टल बेचीं
Mon, 11 Jul 2022 03:15 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 11 Jul 2022 03:15 PM IST
विज्ञापन
मौके से बरामद हुए थे अवैध हथियार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
जेल से छूटने के बाद पंकज ने मैनपुरी में पिस्टल बनाकर बेचने की तैयारी कर ली। उसने शैलेंद्र निवासी बदनपुर दन्नाहार और मोहर सिंह निवासी गांव ईकरी औंछा के साथ मिलकर मनीष यादव निवासी गांव रठेरा थाना दन्नाहार से उसका सिरसागंज चौराहा स्थित मकान 75 हजार रुपये में किराए पर लिया।
illegal pistol factory
- फोटो : अमर उजाला
सरगना ने करीब पांच लाख रुपये के असलहा बनाने के उपकरण लगाए। बिहार के मुंगेर निवासी मदन शर्मा, सोनू शर्मा और मोहित से अवैध शस्त्र बनवाने लगा। सप्लाई का काम शिवम, सैंकी उर्फ सुमित, ललित उर्फ बीनू किया करते थे। एक पिस्टल करीब 25 हजार रुपये में बेचते थे। मुनाफे का हिस्सा सभी को काम के अनुसार बांट दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
अधबनी पिस्टल
- फोटो : अमर उजाला
इस गिरोह अब तक बिहार और उत्तर प्रदेश में करीब 100 से अधिक पिस्टल की बिक्री कर चुका है। ये लोग 80 पिस्टल और तैयार कर रहे थे। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
आरोपियों के फोटो
- फोटो : अमर उजाला
ये हुए गिरफ्तार
- पंकज कुमार निवासी हनुमान मंदिर तालाब के पास भोगांव
- सोनू कुमार शर्मा निवासी गांव जमालपुर, मुंगेर बिहार
- मोहित कुमार निवासी रामनगर मुंगेर, बिहार
- मदन कुमार शर्मा निवासी मुंगेर, बिहार
- मोहर सिंह निवासी गांव ईकरी थाना औंछा, मैनपुरी
- शैलेंद्र सिंह निवासी गांव बदनपुर दन्नाहार, मैनपुरी
- ललित कुमार निवासी नगला पजाबा सदर कोतवाली मैनपुरी
- शिवम कुमार निवासी नगला पजाबा कोतवाली
- सैंकी उर्फ सुमित कुमार निवासी कस्बा व थाना घिरोर मैनपुरी