{"_id":"62cb0d0c8b014a2c127f0862","slug":"actress-payal-rohatgi-and-wrestler-sangram-singh-visited-the-taj-mahala-after-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Payal Rohatgi Marriage: सात फेरों के बाद ताजमहल पहुंचे पायल व संग्राम, रोमांटिक मूड में कराई फोटोग्राफी, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Payal Rohatgi Marriage: सात फेरों के बाद ताजमहल पहुंचे पायल व संग्राम, रोमांटिक मूड में कराई फोटोग्राफी, देखें तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल पहुंचे रेसलर संग्राम सिंह और अभिनेत्री पायल रोहतगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री पायल रोहतगी और रेसलर संग्राम सिंह शनिवार को शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। आगरा के होटल जेपी पैलेस में वरमाला व फेरों समेत अन्य रस्में हुईं। शादी के बाद नवविवाहित जोड़े ने ताज के साये में अपने प्रेम का इजहार किया। इस दौरान हाथों में हाथ लिए डांस भी किया। फिल्म अभिनेत्री पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने शनिवार को ताजनगरी के होटल में शादी रचाई थी। रविवार की शाम करीब चार बजे यह युगल ताजमहल पहुंचा। पायल कढ़ाईदार लाल सुनहरे लहंगा चुनरी और हाथों में राजस्थानी चूड़ा पहने हुए थीं। संग्राम सिंह हल्के पीले कढ़ाईदार कुर्ता पहने थे। नवविवाहित युगल ने सबसे पहले पूर्वी गेट पर स्थित प्राचीन महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद ताजमहल पहुंचे। यहां दोनों ने विभिन्न मुद्राओं में फोटो खिंचवाए। सेंट्रल टैंक के पास दोनों ने डांस किया। इसके बाद दोनों करीब एक घंटे तक ताजमहल में रहे। पायल बोलीं, यह मेरी के लिए खास लम्हे रहे।
2 of 5
अभिनेत्री पायल रोहतगी और रेसलर संग्राम सिंह
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पहुंची अभिनेत्री पायल रोहतगी और रेसलर संग्राम सिंह ने ताजमहल के साए में बिताए गए हर पल को कैमरे में कैद किया। इस दौरान पर्यटकों की नजर उन पर थी, लेकिन वे दोनों एक-दूसरे में खोए हुए नजर आए।
3 of 5
अभिनेत्री पायल रोहतगी और रेसलर संग्राम सिंह
- फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री पायल रोहतगी और रेसलर संग्राम सिंह सेंट्रल टैंक के पास फोटों खिंचाईं। इस दौरान दोनों ने डांस भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शिव मंदिर में पूजा करते पायल और संग्राम सिंह
- फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री पायल रोहतगी और रेसलर संग्राम सिंह ने सबसे पहले पूर्वी गेट पर स्थित प्राचीन महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
5 of 5
अभिनेत्री पायल रोहतगी और रेसलर संग्राम सिंह
- फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री पायल रोहतगी व संग्राम की शादी की रस्में शुक्रवार से ही शुरू हो गई थीं। शनिवार की शाम को बरात भी होटल परिसर के अंदर ही चढ़ी। उनकी शादी में 50 से अधिक मेहमान शामिल रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।