फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा: रिवॉल्वर के साथ वीडियो बनाने वाली महिला सिपाही का इस्तीफा मंजूर, पुलिस की ड्यूटी से 'छुट्टी'

Mon, 13 Sep 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Sep 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
UP Police Constable Priyanka Mishra Video Viral News: Lady cop resignation accepted by ssp agra
प्रियंका मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम / प्रियंका मिश्रा

रिवॉल्वर के साथ वीडियो वायरल होने के बाद सुर्खियों में आईं आगरा पुलिस की सिपाही प्रियंका मिश्रा का 12 दिन बाद रविवार को इस्तीफा एसएसपी मुनिराज जी. ने मंजूर कर लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट से परेशान होकर इस्तीफा दिया था। वह पुलिस लाइन में ड्यूटी रही थीं। इस्तीफा मंजूर होने के बाद अब वह ड्यूटी नहीं दे पाएंगी।



संबंधित खबर- आगरा: ट्रोलर्स से परेशान महिला सिपाही ने दिया नौकरी से इस्तीफा, कहा- प्लीज मुझे ट्रोल न करें

कानपुर निवासी प्रियंका मिश्रा वर्ष 2020 में पुलिस विभाग में सिपाही भर्ती हुई थीं। झांसी में ट्रेनिंग के बाद पहली तैनाती थाना एमएम गेट में मिली थी। उन्होंने वर्दी में रिवॉल्वर के साथ एक वीडियो बनाया था। इसमें बैकग्राउंड म्यूजिक चल रहा था। 24 अगस्त को यह वीडियो वायरल हो गया था। इसकी जानकारी पर सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया था।

UP Police Constable Priyanka Mishra Video Viral News: Lady cop resignation accepted by ssp agra
महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम / प्रियंका मिश्रा
सिपाही प्रियंका मिश्रा के बारे में सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर रहे थे। इससे परेशान होकर सिपाही ने 31 अगस्त को अपना इस्तीफा एसएसपी मुनिराज जी. को सौंप दिया था। एसएसपी ने इस्तीफा मिलने पर जांच कराई। सीओ सदर ने जांच की। इस दौरान सिपाही गैरहाजिर भी हो गईं। नौ सितंबर को उन्होंने पुलिस लाइन में आमद करा ली। रविवार को भी ड्यूटी की।
UP Police Constable Priyanka Mishra Video Viral News: Lady cop resignation accepted by ssp agra
आगरा के एसएसपी मुनिराज जी.
एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि सिपाही के इस्तीफे के लिए प्रार्थना पत्र देने पर सीओ सदर राजीव कुमार को जांच दी गई थी। उनकी जांच रिपोर्ट मिलने के बाद रविवार को इस्तीफा मंजूर कर लिया गया। अब महिला सिपाही से ड्यूटी नहीं करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Police Constable Priyanka Mishra Video Viral News: Lady cop resignation accepted by ssp agra
38 हजार से ज्यादा हुए फॉलोवर - फोटो : इंस्टाग्राम
इंस्टाग्राम पर 38 हजार से अधिक फॉलोअर्स
रिवॉल्वर के साथ वीडियो बनाने वाली सिपाही प्रियंका मिश्रा का इस्तीफा भले ही मंजूर हो गया है, लेकिन इंस्टाग्राम पर उनके फालोअर्स लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने अपने एकाउंट में कई और वीडियो शेयर किए हैं। 
विज्ञापन
UP Police Constable Priyanka Mishra Video Viral News: Lady cop resignation accepted by ssp agra
महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम / प्रियंका मिश्रा
सिपाही ने लाइन हाजिर होने के बाद इस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला था। इसमें उन्होंने इस्तीफा देने और ट्रोल नहीं करने की बात कही थी। तब उनके तीन हजार फालोअर्स थे। मगर, रविवार तक उनके 38500 फॉलोअर्स हो गए। उनके फालोअर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed