जगद्गुरु परमहंसदास के ताजमहल में रोके जाने का मामला केंद्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुनराम मेघवाल तक पहुंच गया है। भाजपा नेता एडवोकेट सुरेंद्र गुप्ता ने नई दिल्ली में संस्कृति मंत्री से मुलाकात करके प्रकरण की जांच कराने को ज्ञापन दिया। मंत्री ने प्रकरण की जांच के आदेश किए हैं। भाजपा नेता ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि 26 अप्रैल को जगद्गुरु परमहंसाचार्य भगवा वस्त्र व ब्रह्म दंड के साथ ताजमहल का टिकट लेकर पहुंचे थे, मगर एएसआई कर्मियों ने प्रवेश नहीं दिया। यह भेदभाव वाली नीति है। उन्होंने प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने और ताजमहल में प्रवेश को लेकर गाइड लाइन जारी करने की मांग की। संस्कृति मंत्री ने जांच के आदेश किए हैं। उन्होंने प्रकरण में पूरी स्थिति स्पष्ट करने को भी कहा है। बता दें जगद्गुरु परमहंसदास ने पांच मई को ताजमहल में भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा का एलान किया था, लेकिन उससे पहले ही वे तीन मई को ईद उल फितर पर आगरा आ गए थे।
ताजमहल में जगद्गुरु का प्रवेश विवाद: अयोध्या लौट गए संत परमहंसदास, संस्कृति मंत्री तक पहुंचा मामला, जांच के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 05 May 2022 01:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन