{"_id":"68e22a0328b69006e704d13a","slug":"up-agra-news-12-lost-in-utangan-river-7-still-missing-amid-tough-search-operation-2025-10-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: मौत के भंवर में फंसी थीं 12 जिंदगियां...7 की तलाश में जवानों को चुनौती; जाल नहीं, ऐसे चला रहे सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मौत के भंवर में फंसी थीं 12 जिंदगियां...7 की तलाश में जवानों को चुनौती; जाल नहीं, ऐसे चला रहे सर्च ऑपरेशन
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 05 Oct 2025 03:14 PM IST
सार
आगरा की उटंगन नदी में दो अक्तूबर को डूबे सात लोगों की तलाश में जवानों को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। सेना और एनडीआरएफ की स्कूबा डाइविंग टीम को भगवती और अभिषेक के शव दबे मिले थे। बाकी की भी 4-5 फीट मिट्टी में दबे होने की आशंका है।
विज्ञापन
1 of 12
आगरा की उटंगन नदी पर डूबे लोगों की तलाश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आगरा में दो अक्तूबर को उटंगन नदी में 12 जिंदगियां मौत के भंवर में फंस गई थीं। पानी में डूबने के बाद मिट्टी की मोटी परत ने किसी को फिर से सूरज नहीं देखने दिया। पांच के शवों को किसी तरह बाहर निकाल लिया गया।
इनमें से टीमों को अभिषेक और भगवती तीन फीट तक मिट्टी की परत के नीचे दबे मिले। बाकी सात के भी इसी तरह होने की आशंका है। इस कारण सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को 6-6 जवानों की 4 टोलियां अलग-अलग काम करती रहीं। मगर, डूबे हुए किसी भी युवक को बाहर नहीं निकाला जा सका।
2 of 12
नदी में डूबे लोगों की तलाश जारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बृहस्पतिवार को घटना के बाद शाम को इटावा से एसडीआरएफ के 20 से अधिक जवान पहुंचे थे। शुक्रवार को गाजियाबाद से एनडीआरएफ की 60 सदस्यीय टीम पहुंची। दोपहर में 50 पैरा ब्रिगेड की 411 पैरा फील्ड यूनिट के 19 सदस्यीय दल ने भी मोर्चा संभाल लिया था।
3 of 12
नदी में डूबे लोगों की तलाश जारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ पानी में उतरे स्कूबा डाइवर
टीम में शामिल स्कूबा डाइवर ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ पानी में उतरे, लेकिन उन्हें मिट्टी की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सेना और एनडीआरएफ के 6 जवान एक-एक करके पानी के अंदर जा रहे थे। मोटर बोट में बैठे 6 जवान उनके रिलीवर बने हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
नदी में डूबे लोगों की तलाश जारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डूबे हुए लोगों को तलाशने में परेशानी
पानी के अंदर गए जवान दलदल में 1 से 2 फीट तक फंस रहे थे। ऐसे में उन्हें भी डूबे हुए लोगों को तलाशने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इस कारण उन्हें बार-बार बाहर आना पड़ रहा था। ऐसे में उनका कैमरा (सर्चिंग रोप) भी काम नहीं कर पा रहा था।
विज्ञापन
5 of 12
नदी में डूबे लोगों की तलाश जारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह कैमरा 10 मीटर तक आसपास मानव गतिविधि का पता लगाने में समक्ष होता है। मगर पानी में मिट्टी होने की वजह से कैमरे ने भी काम करना बंद कर दिया। खुद न फंस जाएं, इसलिए जवान अपने साथ रस्सी लेकर गए थे। फंसने पर वो मोटर बोट में बैठे अपने साथियों को रस्सी हिलाकर इशारा दे रहे थे, जिससे उन्हें ऊपर की तरफ खींचा जा रहा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।