फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ritika Singh Murder: हत्यारोपी पति आकाश के बारे में एक और खुलासा, मोबाइल में मिलीं रितिका की तस्वीरें

Sat, 09 Jul 2022 03:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Jul 2022 03:33 PM IST
विज्ञापन
two more accused arrested in ritika singh murder case in agra
रितिका सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

आगरा के फैशन ब्लॉगर रितिका सिंह हत्याकांड में एक और खुलासा हुआ है। हत्यारोपी पति आकाश फ्लैट खाली कराने के बहाने चेतन लेकर आया था। उसके साथ चेतन का दोस्त अनवर भी आया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह दोनों आरोपी रितिका की हत्या के बाद से फरार थे। इन आरोपियों से हत्यारोपी आकाश और मृतका रितिका के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मोबाइल में रितिका की कुछ तस्वीरें मिली हैं। पुलिस का कहना है कि मोबाइल की फॉरेंसिक जांच कराई कराई जाएगी। 



ताजगंज स्थित ओमश्री प्लेटिनम अपार्टमेंट के फ्लैट में रहने वाली ब्लॉगर रितिका सिंह की 24 जून को चौथी मंजिल से फेंककर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने रितिका के पति आकाश गौतम को दो महिलाओं सहित जेल भेजा था। टूंडला निवासी चेतन और अनवर मोबाइल लेकर फरार हो गए थे। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। 

two more accused arrested in ritika singh murder case in agra
रितिका हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात चेतन और अनवर को मुखबिरी के आधार पर क्षेत्र से पकड़ा गया। आकाश का दोस्त चेतन है। चेतन की दोस्ती अनवर से थी। यह दोनों घटना के वक्त आरोपी आकाश के साथ थे। 
two more accused arrested in ritika singh murder case in agra
रितिका हत्याकांड का आरोपी आकाश - फोटो : अमर उजाला
चेतन का कहना था कि आकाश ने उसे बताया था कि ताजगंज में उसका एक फ्लैट है। कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। वह उनसे फ्लैट खाली कराना चाहता है। चेतन के कहने पर ही अनवर भी आ गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
two more accused arrested in ritika singh murder case in agra
रितिका हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि चेतन और अनवर से आकाश और रितिका के मोबाइल भी बरामद हुए हैं। देखा जाएगा कि घटना के समय का कोई वीडियो मोबाइल में है या नहीं। जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। मोबाइल में रितिका के कुछ फोटोग्राफ मिले हैं। 
विज्ञापन
two more accused arrested in ritika singh murder case in agra
रितिका हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पूछताछ में चेतन ने बताया कि वह अपने मोबाइल से घटना का वीडियो बनाना चाहता था, लेकिन बना नहीं सका था। बाद में उसने अपना मोबाइल फेंक दिया। इस कारण पुलिस बरामद नहीं कर सकी। वह आकाश और रितिका के मोबाइल लेकर भाग गया था। चेतन सामान की डिलीवरी करने का काम करता है, जबकि अनवर मजदूरी करता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed