{"_id":"5f4d3eda8ebc3e3d1b68359a","slug":"triple-murder-in-agra-up-crime-time-line-of-killing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हत्यारों का मकसद लूटपाट नहीं, पूरे परिवार को खत्म करना था, पढ़िये घटनाक्रम में कब क्या हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारों का मकसद लूटपाट नहीं, पूरे परिवार को खत्म करना था, पढ़िये घटनाक्रम में कब क्या हुआ
Tue, 01 Sep 2020 03:50 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 01 Sep 2020 03:50 AM IST
सार
परिजनों का कहना है कि घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। इस कारण लूट के बिंदू पर भी जांच की जा रही है। तीसरा बिंदू है रामवीर के बेटे बबलू की रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगी है। रामवीर के भाई ने इसकी जानकारी दी है। इस पर पड़ताल चल रही है।
विज्ञापन
आगरा ट्रिपल मर्डर
- फोटो : अमर उजाला
नगला किशनलाल में परचून व्यापारी की परिवार सहित हत्या के मामले में पुलिस तीन लाइनों पर चल रही है। पहली है रंजिश, दूसरी लूट और तीसरी नौकरी के नाम पर ठगी। सीओ छत्ता विकास जायसवाल ने बताया कि रामवीर के परिजनों ने न तो किसी से रंजिश बताई है और न ही तहरीर में लूट की बात लिखी है। उन्होंने किसी पर शक भी जाहिर नहीं किया है। लेकिन जिस तरह से वारदात हुई है, उससे लग रहा है कि हत्या के पीछे किसी से रंजिश हो सकती है। हालांकि इसका कोई साक्ष्य नहीं है लेकिन यह भी जांच का बिंदू है। हत्यारों का मकसद लूटपाट नहीं, पूरे परिवार को खत्म करना था।
रामवीर का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों का कहना है कि घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। इस कारण लूट के बिंदू पर भी जांच की जा रही है। तीसरा बिंदू है रामवीर के बेटे बबलू की रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगी है। रामवीर के भाई ने इसकी जानकारी दी है। इस पर पड़ताल चल रही है। जिस फौजी को पैसा देना बताया, उससे पूछताछ की गई। वह घर पर ही था। फौजी ने बताया कि उसने अपने बेटे की नौकरी के लिए भी फतेहाबाद रोड निवासी एक दलाल को पैसे दिए थे। दलाल भी घर पर ही मिला। हालांकि पूछताछ अभी जारी है।
आगरा ट्रिपल मर्डर: रामवीर, पत्नी मारी और बेटा बबलू (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
एक किलोमीटर दूर जाकर चंदन नगर में रुका खोजी कुत्ता
पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वैड को बुलाकर जांच कराई। खोजी कुत्ता मौका ए वारदात से निकलने के बाद एक किलोमीटर तक जाकर रुक गया। यह इलाका चंदन नगर है। पुलिस को आशंका है कि बदमाश चंदन नगर से भागे हैं।

आगरा में तिराहा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
ताला तुड़वाकर कराई दुकान की वीडियोग्राफी
पुलिस ने साक्ष्य मिलने की उम्मीद पर सोमवार शाम को दुकान की वीडियोग्राफी कराई। दुकान की चाबी नहीं मिलने के कारण पुलिस ने दुकान का ताला तुड़वा कर जांच कराई। पुलिस को यहां से डायरी मिली जिसमें रामवीर हिसाब-किताब लिखते थे।

घटनास्थल पर पहुंचे जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
कब क्या हुआ
. सुबह 6:00 बजे सुमन घर के अंदर पहुंची, शव मिले।
. सुबह 06:10 बजे परिजनों ने आग बुझाई, शवों को कमरे से बाहर निकाला।
. सुबह 06:15 बजे पुलिस मौके पर पहुंची।
. सुबह 06:45 बजे सीओ छत्ता विकास जायसवाल पहुंचे।
. सुबह 07:15 बजे एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद पहुंचे।
. सुबह 07: 30 बजे एसएसपी बबलू कुमार आए।
. सुबह 07:35 बजे फोरेंसिक एक्सपर्ट बुलाए गए।
. सुबह 07:40 बजे शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
. सुबह 08:00 बजे एडीजी अजय आनंद और आईजी ए सतीश गणेश मौके पर आए।
. सुबह 09:00 बजे एसओजी और क्राइम ब्रांच को बुलाया गया।
. सुबह 10.00 बजे : दो किमी क्षेत्र में पुलिस, पीएसी और महिला पुलिस तैनात
. शाम 06:00 बजे दुकान का ताला खोला गया।