फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा में एनएच-2 पर भीषण जाम: आठ घंटे तक रेंगते रहे वाहन, तीन किमी लंबी लगीं कतारें

Sun, 26 Sep 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Sep 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
traffic jam on NH-2 due to overturning of truck in Agra
हाईवे पर जाम में फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला

आगरा में एनएच-2 पर शनिवार को ऐसा भीषण जाम लगा कि वाहन करीब आठ घंटे तक रेंगते रहे। सेंट कॉनरेड्स स्कूल के सामने दोपहर करीब तीन बजे गिट्टी से भरा ट्रक कमानी टूटने से पलट गया था। इससे रास्ता अवरुद्ध हो गया। सर्विस रोड से वाहन निकलने लगे तो जाम लग गया। खंदारी फ्लाईओवर की ओर से आने वाले वाहन भी फंसे तो दोनों ओर जाम लग गया। शाम सात बजे तक वाहनों की तीन किलोमीटर तक लाइन लग गई। रात आठ बजे ट्रक को हटाया गया मगर जाम के हालात रात 10 बजे के बाद भी बने रहे।


 
आगरा-मथुरा हाईवे पर आईएसबीटी के सामने फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण सर्विस रोड से दोनों तरफ के वाहनों को निकाला जाता है। सिकंदरा से खंदारी की ओर जाने वाले वाहनों को हाईवे पर जाने के लिए सेंट कॉनरेड्स के सामने बने संकरे मार्ग से आना होता है। शनिवार दोपहर तकरीबन तीन बजे इसी संकरे रास्ते पर ही गिट्टी से भरे ट्रक की पीछे की कमानी टूट गई। ट्रक बाईं ओर पलट गया। डिवाइडर भी टूट गया। इससे रास्ता रुक गया। 

traffic jam on NH-2 due to overturning of truck in Agra
हाईवे पर जाम में फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला

हादसे के बाद सिकंदरा की ओर से आने वाले वाहन सर्विस रोड से ही खंदारी चौराहे तक पहुंच रहे थे। यहां पर पहले से ट्रैफिक का दबाव अधिक था। इससे जाम लगने लगा। काफी देर बाद पुलिसकर्मी पहुंचे और जाम खुलवाने लगे। मगर, कोई फायदा नहीं हुआ। शाम तकरीबन चार बजे तक वाहनों की लाइन गुरुद्वारा गुरु का ताल तक पहुंच गई। इससे भीषण जाम लग गया। तकरीबन आठ बजे ट्रक को हटवाया गया। तब कहीं जाम खुल सका। रात 11 बजे तक वाहन धीरे-धीरे कर यहां से निकले।

traffic jam on NH-2 due to overturning of truck in Agra
देर रात तक लगा रहा जाम - फोटो : अमर उजाला
महर्षिपुरम और गैलाना भी जाम
गुरुद्वारा गुरु का ताल तक वाहनों की लाइन लगी थी। इस कारण लोगों ने कामायनी कट और गुरुद्वारा गुरु का ताल के बगल से रास्ते में महर्षिपुरम होते हुए निकलना शुरू कर दिया। लोग वाहनों को गैलाना होते हुए खंदारी चौराहे की तरफ ले जा रहे थे। मगर, वाहनों का दबाव बढ़ने पर इस मार्ग पर भी जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
traffic jam on NH-2 due to overturning of truck in Agra
जाम में फंसी एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
गुरुद्वारा गुरु का ताल पर जाम लगने के बाद सिकंदरा की तरफ से आने वाले वाहन रेलवे ओवर ब्रिज से होते हुए हलवाई की बगीची और ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ जाने लगे। इससे यहां भी जाम लग गया। जाम में एंबुलेंस भी फंसी तो इसे हलवाई की बगीची मार्ग से निकाला गया। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम दफ्तर के सामने से भी वाहन टर्न लेकर वापस आ रहे थे। इससे खंदारी की तरफ से आने वाले वाहन जाम में फंसने लगे। कुछ ही देर में इस मार्ग पर भी लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन
traffic jam on NH-2 due to overturning of truck in Agra
आईएसबीटी के पास हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
बारिश से बढ़ गई परेशानी
शाम तकरीबन चार बजे बारिश की वजह से सर्विस रोड पर कई जगह पर जलभराव हो गया। इससे भी वाहन धीरे-धीरे करके निकल रहे थे। इस कारण भी परेशानी ज्यादा रही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed