फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल: पर्यटक ताज व्यू प्वाइंट से चांदनी रात में कर सकेंगे 'मिसाल-ए-मोहब्बत' का दीदार

Thu, 15 Jul 2021 09:56 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 15 Jul 2021 09:56 AM IST
विज्ञापन
Tourists will be able to see the Taj Mahal night view from Taj View Point in Agra
महताब बाग से ताजमहल को निहारता विदेशी युगल (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

ताजमहल का नाइटव्यू कोरोना काल से बंद है, लेकिन चांदनी रात में ताज का दीदार करने के इच्छुक सैलानियों को महताब बाग स्थित ताज व्यू प्वाइंट से यह सुविधा दी जा रही है। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने महताब बाग स्थित ताज व्यू प्वाइंट को दिन के साथ रात में भी ताज के दीदार के लिए खोलने की इजाजत दी है। यहां सैलानियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। 11 सीढ़ी स्थित पार्किंग से ताज व्यू प्वाइंट तक गोल्फ कार्ट चलाई जाएंगी। ताजमहल की तरह यहां भी ड्रोन कैमरा प्रतिबंधित रहेगा और व्यावसायिक फोटोग्राफी की अनुमति नहीं होगी। वहीं ताज व्यू प्वाइंट का प्रचार दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 और यमुना एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजाओं पर किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा पर्यटक रात में ताज का दीदार कर सकें। 




अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

Tourists will be able to see the Taj Mahal night view from Taj View Point in Agra
महताब बाग व्यू प्वाइंट - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को एडीए उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने पर्यटन संगठनों के साथ बैठक की, जिसमें तय किया गया कि ताज व्यू प्वाइंट से ताज के दीदार पर एएसआई के प्रतिबंध भी लागू होंगे। यहां से न ड्रोन उड़ाया जा सकेगा और न ही ट्राइपॉड ले जाने की अनुमति होगी। 

Tourists will be able to see the Taj Mahal night view from Taj View Point in Agra
ताज व्यू प्वाइंट - फोटो : अमर उजाला
डायना सीट की तरह यहां भी बेंच हैं, जहां से ताजमहल का रात में दीदार कर पाएंगे। बैठक में अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार, पर्यटन अधिकारी प्रदीप टमटा, सीआईएसएफ कमांडेंट राहुल यादव, महातम सिंह, दीपक दान, अखिलेश दुबे, ललित राजौरा भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tourists will be able to see the Taj Mahal night view from Taj View Point in Agra
आगरा: महताब बाग - फोटो : अमर उजाला
ये लिए गए निर्णय
- पार्किंग से व्यू प्वाइंट तक सीसीटीवी कैमरे
- पार्किंग से गोल्फ कार्ट का संचालन होगा
- व्यू प्वाइंट पर खाने पीने की चीजें नहीं जाएंगी
- ड्रोन कैमरे का संचालन नहीं हो पाएगा
विज्ञापन
Tourists will be able to see the Taj Mahal night view from Taj View Point in Agra
आगरा: महताब बाग व्यू प्वाइंट पर एडीए के अधिकारी और पर्यटन उद्यमी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
- पूर्णिमा के पांच दिनों के साथ पूरे माह खुलेगा
- पर्यटकों के साथ लाइसेंसी गाइड जा सकेंगे
- व्यू प्वाइंट के पास शौचालयों का निर्माण होगा 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed