फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

G20 की मेजबानी मिलने का जश्न: एलईडी लाइटों से रोशन हुए आगरा के तीन स्मारक, ताजमहल के गेट पर लगा लोगो

Thu, 01 Dec 2022 09:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 01 Dec 2022 09:02 PM IST
विज्ञापन
Three monuments of Agra illuminated with LED lights on India to host G20 summit
आगरा किला - फोटो : अमर उजाला

जी-20 की मेजबानी भारत को मिलने के जश्न में आगरा के तीन स्मारकों को भी रात में रोशन किया गया है। विश्व धरोहरों में शुमार आगरा किला, फतेहपुर सीकरी के साथ अकबर के मकबरे सिकंदरा को एलईडी लाइटों से जगमग किया गया। सात दिन तक ये स्मारक रात में रोशन किए जाएंगे। बृहस्पतिवार की शाम को लोगों ने यहां पहुंचकर सेल्फी ली। स्मारकों पर रात में स्थानीय लोग फोटोग्राफी के लिए भी पहुंचे। 



केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय जी-20 में शामिल होने की खुशी पर देश के 100 स्मारकों को रात में रोशनी से जगमग करा रहा है। इसमें आगरा के ये तीन स्मारक शामिल हैं। इसके अलावा ताजमहल और इन तीन स्मारकों पर जी-20 का लोगो लगाया गया है, जिससे इन स्मारकों पर आने वाले पर्यटक जी-20 की मेजबानी की जानकारी पा सकें। 

Three monuments of Agra illuminated with LED lights on India to host G20 summit
फतेहपुर सीकरी का पंच महल - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी के लाल दरवाजा से सटी लगभग ढाई सौ मीटर सुरक्षा प्राचीर और सीकरी स्मारक समूह के प्रमुख स्मारक पंचमहल को भी रोशन कर दोनों जगह जी-20 का लोगो लगाया गया है।


Three monuments of Agra illuminated with LED lights on India to host G20 summit
फतेहपुर सीकरी स्मारक के गेट पर लगा जी 20 का लोगो - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारियों को सात दिनों तक स्मारकों पर लाइटिंग के साथ जी-20 का लोगो लगाने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद बुधवार रात आगरा किला पर लाइटिंग का ट्रायल किया गया था। गुरुवार को दोपहर में चारों स्मारकों पर लोगो का अनावरण भी किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Three monuments of Agra illuminated with LED lights on India to host G20 summit
फतेहपुर सीकरी स्मारक - फोटो : अमर उजाला
जी-20 की मेजबानी मिलने का जश्न देश के 50 शहरों के साथ 100 स्मारकों के जरिए मनाया जा रहा है। आगरा उन शहरों में शामिल है, जो जी-20 का मेजबान होगा। आगरा में सांस्कृतिक क्षेत्र की बैठकें होनी हैं, इसलिए स्मारकों को रोशन करने के साथ यहां जी-20 के लोगो लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
Three monuments of Agra illuminated with LED lights on India to host G20 summit
जी-20 लोगो - फोटो : Twitter@ Narendra Modi
ताजमहल में यूनीपोल पर, आगरा किला के मुख्य प्रवेश द्वार पर, फतेहपुर सीकरी में आगरा गेट पर और सिकंदरा में गेट पर जी-20 के लोगो को लगाया गया। जी-20 की बैठकों के दौरान भारत आने वाले मेहमानों को आगरा के पर्यटन स्थलों को घुमाया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed