आगरा जिले में गांव गुढ़ा के बाद जैतपुर के गुमान सिंह पुरा में बुखार से छह माह के बच्चे की मौत हो गई। आठ दिन में तीन बच्चों की मौत से क्षेत्र में लोग परेशान हैं। गुढ़ा गांव में रविवार को आठ माह के दो बच्चों की बुखार से मौत हो गई थी। मंगलवार को जैतपुर के गुमान सिंह पुरा गांव में कमलेश के छह माह के बेटे रोहित की इलाज के दौरान आगरा में सांसें थम गईं। परिजनों के मुताबिक रोहित का पहले बाह, फिर फतेहाबाद में इलाज कराया था। हालत गंभीर होने उसे आगरा ले जाया गया था। गांव में कमलेश के भतीजे गुलशन और बड़ा बेटे मोहित भी बुखार की चपेट में हैं। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जैतपुर के अधीक्षक डॉ. विनय कुमार ने बताया कि बच्चे की मौत की सूचना पर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी है। गुरुवार को सीएमओ भी टीम के साथ गुढ़ा गांव पहुंचे। गांव पहुंचने से पहले स्वास्थ्य विभाग की गाड़ियों कच्चे रास्ते में एक घंटे तक फंसी रहीं।
आगरा के बाह में बुखार का कहर: आठ दिन में तीन बच्चों की मौत, गांव जा रहे सीएमओ की गाड़ी कच्चे रास्ते में फंसी
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 29 Apr 2022 09:55 AM IST
सार
बीहड़ में बसे दो गांवों में बुखार से तीन मासूमों की मौत हो चुकी है। कई बच्चे बुखार से पीड़ित हैं। इनका उपचार चल रहा है। गुरुवार का स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और ग्रामीणों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन