{"_id":"5fbaa6dc8ebc3e9bc36973fc","slug":"tajmahal-online-ticket-booked-by-lapka-update-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ताजमहल टिकटों की कालाबाजरीः रात में ही बुक हुए पांच हजार टिकट, मायूस हुए सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल टिकटों की कालाबाजरीः रात में ही बुक हुए पांच हजार टिकट, मायूस हुए सैलानी
Mon, 23 Nov 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल पर आए सैलानी टिकट नहीं मिलने से मायूस दिखे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल पर टिकट का हो रहा गड़बड़झाला सैलानियों की मुसीबत बढ़ा रहा है। रविवार को एक भी टिकट बुक नहीं हो पाया। शनिवार रात में ही रविवार की सुबह और दोपहर के स्लॉट के सभी 5000 टिकट बुक हो चुके थे। ऐसे में रविवार को भारी भीड़ का अंदेशा था, लेकिन ताजमहल पर पर्यटक केवल 3839 ही आए। दरअसल, लपकों द्वारा रात में ही टिकट बुक कराने के बाद रविवार को 1161 टिकट बिक नहीं सके। ऐसे में ताजमहल पर रविवार को बिना टिकट बुक कराए आए सैलानियों को मायूस लौटना पड़ा।
टिकट नहीं मिलने से मायूस दिखे सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को पहला मौका रहा, जब ताजमहल का एडवांस टिकट बुक कराए बिना आगरा आने वाले एक भी सैलानी को टिकट नहीं मिल पाया। शनिवार रात में ही सभी टिकट बुक हो चुके थे। ऐसे में सुबह और दोपहर के स्लॉट में सैलानी परेशान रहे।
ताजमहल पर क्यूआर कोड स्कैन करते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
सुबह और दोपहर के स्लॉट में सैलानी परेशान रहे। पर्यटकों को टिकट उपलब्ध नहीं थे, जबकि पार्किंग और ताजमहल पश्चिमी गेट, पूर्वी गेट पर लपके ताज में प्रवेश का 50 रुपये का टिकट 300 और मुख्य गुंबद का 250 रुपये का टिकट 700 रुपये में बेच रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
कालाबाजारी के कारण ताज में सभी 5 हजार टिकट बिकने के बाद भी केवल 3839 सैलानी ही आ पाए। पर्यटन उद्यमियों का आरोप है कि टिकटों की बिक्री और प्रवेश पाने वाले सैलानियों के आंकड़े से स्पष्ट है कि बाकी टिकट लपकों ने बुक कराए थे जो बिक नहीं पाए।
विज्ञापन
आगरा किला में सेल्फी लेती युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
स्मारक सैलानी
ताजमहल 4220
आगरा किला 1604
सिकंदरा 823
महताब बाग 812
फतेहपुर सीकरी 754
एत्माद्दौला 351
रामबाग 129
मरियम टूम 40
ताजमहल 4220
आगरा किला 1604
सिकंदरा 823
महताब बाग 812
फतेहपुर सीकरी 754
एत्माद्दौला 351
रामबाग 129
मरियम टूम 40