{"_id":"5ac344934f1c1bbb618b535d","slug":"taj-mahal-wall-happened-green-due-to-pollution","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस वजह से ताजमहल की खूबसूरती को है खतरा, सफेद की जगह ऐसा हो गया दीवारों का रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस वजह से ताजमहल की खूबसूरती को है खतरा, सफेद की जगह ऐसा हो गया दीवारों का रंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यमुना नदी में भारी प्रदूषण के कारण पनपे कीड़ों (गोल्डी काइरोनोमस) ने ताजमहल पर फिर से हमला कर दिया है। ताज की उत्तरी संगमरमरी दीवारों पर हरे दाग सोमवार को नजर आए।
2 of 5
ताजमहल
काइरोनोमस फैमिली के कीड़े गोल्डी के हमले से वह दीवारें भी हरी हो गई है, जिनमें दो बार मडपैक ट्रीटमेंट कर सफाई की जा चुकी थी। लगातार तीसरे साल अप्रैल की गर्मियों में ताज पर कीड़ों ने हमला बोला है।
3 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह यमुना नदी के किनारे ताजमहल के मुख्य गुंबद की दीवार पर कीड़ों के हरे निशान नजर आए हैं। सुबह जब पर्यटक ताज पर पहुंचे तो उत्तरी दीवारों पर संगमरमर के फूल पत्तियों की डिजाइन पर हरे दाग नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
इन कीड़ों के मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने स्वत: संज्ञान लिया था, लेकिन यमुना में प्रदूषण कम करने के लिए राज्य सरकार ने कोई कदम नहीं उठाए।
विज्ञापन
5 of 5
रात में ताजमहल का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
एएसआई के अधीक्षण पुरातत्व रसायनविद डा. एसके भटनागर ने बताया कि यमुना नदी में पानी की कमी और सीवेज ज्यादा होने से कीड़े गंदगी और दलदल में पनप रहे है। ताजमहल पर दाग लगने की शिकायतें आई हैं, उनकी मंगलवार को जांच की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।