फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'व्यू प्वाइंट' से ताजमहल का दीदार हुआ महंगा, चांदनी रात में अब इतने की मिलेगी टिकट

Sat, 07 Dec 2019 12:28 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 07 Dec 2019 12:28 AM IST
सार

  • चांदनी रात में भारतीय 200 में, विदेशी 500 में देखेंगे ताज
  • सामान्य दिनों में भारतीय 50 में, विदेशी 200 रुपये में देखेंगे

विज्ञापन
Taj Mahal View Point Ticket Rates Increase Up News Agra
महताब बाग से ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
महताब बाग स्थित ताज व्यू प्वाइंट से ताजमहल निहारना महंगा हो गया। एडीए ताज व्यू पॉइंट की दरें आज से बढ़ा दी हैं। अब महताब बाग से ताज व्यू के लिए सामान्य दिनों में भारतीयों को 50 एवं विदेशी को 200 रुपये चुकाने पड़ेंगे तथा चांदनी रात में भारतीयों को 200 एवं विदेशी को 500 रुपये चुकाने होंगे।
Taj Mahal View Point Ticket Rates Increase Up News Agra
महताब बाग से ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताज व्यू का सामान्य दिनों में समय अपराह्न 12 बजे से शाम सात बजे तक एवं चांदनी रातों में अपराह्न 12 बजे से रात्रि 12 बजे तक होगा।
Taj Mahal View Point Ticket Rates Increase Up News Agra
ताजमहल का नाइट व्यू - फोटो : अमर उजाला
महताब बाग से 20 दिन पहले शुरू हुए ताज व्यू के लिए अभी तक 20 रुपये का टिकट था। मंडलायुक्त अनिल कुमार ने आगरा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को 15 नवंबर से शुरू हुए ताज व्यू प्वाइंट पर प्रवेश करने वालों की समीक्षा करते हुए इसकी प्रवेश टिकट दर बढ़ाने के लिए निर्देश दिए थे। उसी के सप्ताह भर बाद एडीए ने दरें बढ़ा दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Taj Mahal View Point Ticket Rates Increase Up News Agra
आगरा किला पर पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल, किला, फतेहपुर सीकरी सहित सभी स्मारकों की टिकट दरें एक जनवरी 2020 से बढ़ सकती हैं। इसकी तैयारी चल रही है। एडीए ने पथकर बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है। 
विज्ञापन
Taj Mahal View Point Ticket Rates Increase Up News Agra
फतेहपुर सीकरी
टिकट में पथकर का भी हिस्सा होता है। भारतीय पर्यटकों पर प्रति टिकट 30 रुपये पथकर और विदेशी पर 100 रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव है। 2016 से टिकट दरें प्रति वर्ष बढ़ रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed