{"_id":"5dea61738ebc3e1bf900db85","slug":"three-accused-jailed-for-false-allegations-of-sexual-harassment-in-firozabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर प्रेमी ने दुश्मनों को फंसाने के लिए खेला ऐसा 'घिनौना खेल', प्रेमिका संग पहुंचा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर प्रेमी ने दुश्मनों को फंसाने के लिए खेला ऐसा 'घिनौना खेल', प्रेमिका संग पहुंचा जेल
Sat, 07 Dec 2019 12:27 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 07 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के बाद फिरोजाबाद के पचोखरा क्षेत्र में फेंकने की झूठी कहानी गढ़ने वाली छात्रा, उसके प्रेमी और उसके सहयोगी को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। एसएचओ पचोखरा संजय सिंह ने तीनों के खिलाफ झूठी सूचना देने, झूठ साक्ष्य गढ़ने, भाई के दोस्त बताकर निर्दोषों को फंसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पढ़ें पूरा घटनाक्रम...
आरोपी छात्रा से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के ककरैठा निवासी छात्रा ने चार दिसंबर को आगरा में कोचिंग जाने के दौरान भाई के दोस्तों के खिलाफ उसका अपहरण करके सामूहिक दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन उसने जिन युवकों पर आरोप लगाए गए उनको हिरासत में लेने के बाद छात्रा के झूठ से परत दर परत पर्दा उठता गया।
आरोपियों को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया हाथरस के मेड़ू निवासी राकेश जाटव उर्फ बोपला की हत्या 2014 में हुई थी। इसमें छात्रा का प्रेमी हाथरस मेड़ू निवासी अनिल बॉक्सर पुत्र खजान सिंह मुख्य अभियुक्त है। जबकि छात्रा ज्ञानेंद्र नाम के युवक पर जो आरोप लगा रही थी वो (ज्ञानेंद्र) राकेश हत्याकांड में गवाह था। जबकि राजा उर्फ रोबिन के पिता नरेंद्र से अनिल का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गीतम सिंह ज्ञानेंद्र का दोस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी छात्रा
- फोटो : अमर उजाला
छात्रा के प्रेमी अनिल बॉक्सर ने इन तीनों को सामूहिक दुष्कर्म में फंसाने की योजना छात्रा के साथ मिलकर बनाई थी। इसी साजिश के तहत छात्रा चार दिसंबर को अनिल उर्फ बॉक्सर के साथ आगरा से पल्सर बाइक से चली थी। एत्मादपुर के पास आगरा थाना बरहन के इमलिया निवासी श्याम सुंदर पुत्र मथुरा प्रसाद (अनिल के मामा का लड़का) उसे मिल गया था। दोनों ने थाना पचोखरा के पास छात्रा को छोड़ दिया।
विज्ञापन
तीनों आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
अनिल मौके से चला गया जबकि श्याम सुंदर के फोन से छात्रा ने डायल 112 पर सामूहिक दुष्कर्म की सूचना दी थी। पुलिस टीम पहुंचने के बाद श्याम सुंदर वहां से लापता हो गया था। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपियों के पकड़ने के बाद छात्रा से पूछताछ की तो उसने हकीकत बता दी। एसएसपी ने बताया कि छात्रा सहित तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।